होम क्राइम बिहार से मानवता को शर्मसार करने वाली ख़बर

बिहार से मानवता को शर्मसार करने वाली ख़बर

बिहार में मानवता को शर्मसार करने वाली ख़बर

पटना / जन की बात

बिहार से मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर आई है। यह खबर दरभंगा जिले की है जहां एक महिला को तालिबानी अंदाज में सजा दिए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। 25 से 30 साल उम्र की एक महिला को बाल काट कर सरेआम जुलूस के शक्ल में घुमाया जा रहा है। महिला का आधा चेहरा काले रंग से जबकि शेष आधा चेहरा सफेद रंग से रंगा गया है। एक युवक उसे हाथ पकड़ कर गांव की गलियों में घुमा रहा है और उसके पीछे चल रही भीड़ महिला पर तरह-तरह की फब्तियां कसते हुए सीटी बजा रही है।एक महिला को अमानवीय रूप से अपमानित करने का यह वीडियो दरभंगा के कुशेश्वरस्थान के पागाही झंझरा पंचायत के छपकाही गांव का बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना कल की है। प्रताड़ित की जा रही महिला पर चरित्र हीनता का आरोप लगाया गया है।
महिला फिलहाल लापता है। जानकारी मिली है कि उसे पूरे गांव में सरेआम बेइज्जत करने के बाद गांव की सीमा के बाहर छोड़ दिया गया था। इस वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं कि कैसे एक महिला पर जुल्म ढाया जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है । मगर हैरानी की बात है कि दरभंगा पुलिस इतनी बड़ी वारदात से अब तक अनजान है। इस मामले को लेकर पुलिस में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं है।
फिलहाल महिला का भी कोई अता पता नहीं चल रहा है। हालांकि, दरभंगा के एसपी सुरेश प्रसाद ने मीडिया से यह जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। बता दें कि बिहार में यह पहला मौका नहीं है जब नारी की अस्मिता को इस प्रकार से सरेआम नीलाम किया गया हो।  निश्चित रूप यह पुलिस प्रशासन की नाकामी है कि बार-बार ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। दरभंगा में ठीक 2 दिन पहले जमीनी विवाद में एक महिला को उसने घर में जिंदा जला दिया गया था।  उसके बाद आज वायरल हो रहे इस वीडियो ने पुलिस की नींद उड़ा दी है।

RELATED ARTICLES

आखिरकार पति हीं निकला पत्नी का हत्यारा

जमेशदपुर/जन की बात कैसे एक पति ने कराई अपनी पत्नी की हत्या। दिलो दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी निकल कर आई...

पंचायत समिति सदस्य की हत्या

पंचायत समिति सदस्य की हत्या हज़ारीबाग/जन की बात बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा का पंचायत समिति सदस्य जोराकाठ निवासी मोहन महतो (33) की हत्या कर दी गई।...

अपराधियों ने एटीएम उखाड़ ले गए

अपराधियों ने एटीएम उखाड़ ले गए जामताड़ा/जन की बात अपराधियों के हौसले बढ़े,एटीएम की चोरी कर पुलिस को दी चुनौती,पुलिस ने उखाड़े गए एटीएम और बोलेरो...

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आखिरकार पति हीं निकला पत्नी का हत्यारा

जमेशदपुर/जन की बात कैसे एक पति ने कराई अपनी पत्नी की हत्या। दिलो दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी निकल कर आई...

वीर्य के सैंपल से बची बलात्कारी की जान

वीर्य के सैंपल ने बचाई हत्यारे की जान भोपाल/जन की बात हमारे साथ मामला बहुत हीं दिलचस्प है, अनूठा है। बलात्कार और हत्या के एक आरोपी...

जमीन विवाद में गोली चली

जमीन विवाद में गोलीबारी गिरिडीह/जन की बात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक गुट ने हवाई फायरिंग कर दूसरे...

अब नहीं बनाएंगे ऐसी रील

चालान भरने के पैसे नहीं है - वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो से नोएडा की सड़कों तक Viral हो रही 2 लड़कियों की कहानी सुनिए – प्रीति...

Recent Comments

error: Content is protected !!