बैठक में डुमरी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार करने पर हुआ विचार विमर्श

रांची/जन की बात

: I.N.D.I.A. (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलाइंस ) की बैठक शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष -सह- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में आसन्न डुमरी विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार करने पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

हर बूथ को मजबूत करें : मुख्यमंत्री ने कहा कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 5 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। इस उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा से मंत्री बेबी देवी प्रत्याशी होंगी। उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए आई.एन.डी.आई.ए. में शामिल और हमारे सहयोगी बूथ स्तर तक सघन जनसंपर्क अभियान चलाने में जुट जाएं। बूथों पर अपनी मजबूत उपस्थिति से हम अपने प्रत्याशी की जीत को और भी पक्की करेंगे। सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाएं : झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष- सह -मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की उपलब्धियों और डुमरी विधानसभा क्षेत्र में दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो जी के द्वारा किए गए कार्यों से जनता को अवगत कराएं। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें और विपक्ष की साजिशों से मतदाताओं को अवगत कराएं। डुमरी विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल कर विपक्ष को करारा जवाब देना है।

मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री हफीजुल हसन, लोकसभा सांसद विजय हांसदा, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, योगेंद्र प्रसाद महतो (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त) विधायक सुदिव्य कुमार “सोनू”, सरफराज अहमद, दीपिका पांडेय सिंह, झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झामुमो केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय, झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, झामुमो केंद्रीय सचिव अभिषेक प्रसाद “पिंटू”, कांग्रेस प्रदेश समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शहज़ादा अनवर, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव यश सिन्हा, सीपीआई(एम एल)के प्रदेश सचिव जनार्दन प्रसाद, जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, राजद के प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी, कांग्रेस के गिरिडीह जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, बोकारो जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता, झामुमो के गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजय सिंह, बोकारो जिलाध्यक्ष हीरा लाल मांझी, राजद के गिरिडीह जिलाध्यक्ष नाथेश्वर ठाकुर, बोकारो जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव सहित झामुमो, कांग्रेस, राजद, जदयू, सीपीआई के कई नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

CID ने पूर्व मुख्यमंत्री को हिरास्त में लिया चेन्नई/जन की बात आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को राज्य के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने...

थमा प्रचार का शोर

थमा प्रचार का शोर डुमरी/जन की बात डुमरी उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर रविवार की शाम थम गया. प्रचार का शोर थमने से पहले सीएम...

गिरिडीह कांग्रेस कमेटी के नेताओ ने किया प्रेसवार्ता, सिलेंडर को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला

गिरिडीह कांग्रेस कमेटी के नेताओ ने किया प्रेसवार्ता, सिलेंडर को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला   गिरिडीह/जन की बात गिरिडीह कांग्रेस कमेटी ने रविवार को प्रेसवार्ता...

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आखिरकार पति हीं निकला पत्नी का हत्यारा

जमेशदपुर/जन की बात कैसे एक पति ने कराई अपनी पत्नी की हत्या। दिलो दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी निकल कर आई...

वीर्य के सैंपल से बची बलात्कारी की जान

वीर्य के सैंपल ने बचाई हत्यारे की जान भोपाल/जन की बात हमारे साथ मामला बहुत हीं दिलचस्प है, अनूठा है। बलात्कार और हत्या के एक आरोपी...

जमीन विवाद में गोली चली

जमीन विवाद में गोलीबारी गिरिडीह/जन की बात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक गुट ने हवाई फायरिंग कर दूसरे...

अब नहीं बनाएंगे ऐसी रील

चालान भरने के पैसे नहीं है - वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो से नोएडा की सड़कों तक Viral हो रही 2 लड़कियों की कहानी सुनिए – प्रीति...

Recent Comments

error: Content is protected !!