जमुआ कोडरमा मुख्य मार्ग स्थित गोलोडीह मोड़ के पास शुक्रवार को पेटहंडी गांव के 30 वर्षीय बिनोद यादव पिता सुखदेव यादव की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बिनोद यादव अपने घर से कुछ घरेलु समान लेने के लिए अपनी साईकिल से दुकान जा रहा था। इस बीच जमुआ से खोरीमहुआ की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन उसे जोरदार टक्कर मारकर भाग गया। टक्कर बहुत जोरदार थी मृतक रोड पर खून से लथपथ दर्द से कराह रहा था।
परिजनों ने किसी तरह से उसे उठाकर बगल में स्थित जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया लेकिन तबतक उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। चिकित्सकों ने उसकी जांच कर मृतक घोषित कर दिया। इधर मौत की सूचना पाते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंच जमुआ विधायक केदार हाजरा ने परिजनों को ढांढस बंधवाया। उसे शव के पोस्टमार्टम के लिए प्रेरित किया लेकिन परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए।
जमुआ विधायक ने मौके पर दूरभाष से जमुआ बीडीओ को निर्देश दिया कि मृतक परिवार को पीएम आवास व अन्य लाभ दें। साथ ही मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन से जोड़े। मौके पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ यादव, हरला ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार, सोना यादव, लाटी यादव इत्यादि मौजूद थे।
पल- पल की खबर के लिए -> जन की बात Facebook page को जरूर Like करें।