होम क्राइम फूलनदेवी गिरोह के डकैत की जमीन दबंगो ने हड़पा

फूलनदेवी गिरोह के डकैत की जमीन दबंगो ने हड़पा


फूलनदेवीगिरोह के डकैत की जमीन दबंगो ने हड़पा

लखनऊ/जन की बात
डकैत घनसा बाबा के गिरोह की सदस्य और फूलनदेवी के साथ रही पूर्व दस्यु मुन्नीबाई आत्मसमर्पण के बाद शासन से मिली अपनी ही जमीन पाने के लिए सरकारी दफ्तरों की ख़ाक छान रही है। जिसकी बंदूक से कभी लोग थर्राते थे, उसकी जमीन पर आज दबंगों का कब्जा है। आरोप है कि शासन प्रशासन से कोई मदद नहीं मिल रही है।
मुन्नी बाई जब अपने पति बाबू खां के साथ इंदुर्खी गांव में रहती थी तब वहां लड़ाई हुई। इसके बाद उसके पाती बागी बन गए। वह डकैत घनसा बाबा के गिरोह में शामिल हो गए।  पुलिस ने उसकी पत्नी को परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद बाबू खां अपनी पत्नी मुन्नीबाई को भी साथ ले गया। गिरोह में रहते ही उसे बंदूक चलाना सिखाया। पत्नी को गिरोह का सदस्य बना लिया।
उस दौरान कई वारदातों में वह शामिल रही। मुन्नी का काम डकैती के दौरान घरों में घुसकर महिलाओं के जेवर लूटना हुआ करता था। कहा जाता है कि पुरुष डकैत उस वक्त महिलाओं को हाथ नही लगाते थे।
1983 में अन्य डकैतों के साथ उसने भी आत्मसमर्पण कर दिया। शासन ने मुख्यधारा से जोड़ने और जीवनयापन के लिए  उसे लहार के चिरौली गांव के पास 4 बिस्वा जमीन दी। उसे दस साल के लिए जेल भेजा गया। जेल से निकलने पर माली हालत खराब थी। आय का कोई जरिया नहीं था। एक बेटी थी जिसकी शादी करनी थी। किसी तरह गांव की जमीन बेची और बेटी की शादी की। बुढ़ापा आते-आते बेटी के ससुराल में ही रहकर गुजारा किया।
मुन्नी बाई ने बताया के उसका पति अब लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह के यह काम करता है। थोड़ा पैसा जोड़कर चिरौली गांव की जमीन पर घर बनवाना चाहता है। लेकिन तब तक जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया।
मुन्नी बाई अकेली न्याय पाने के लिए कई बार लहार तहसीलदार से लेकर SDM और भिंड कलेक्टर तक के यहां गुहार लगाने आई, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली। हाल ही में वह भिंड एसपी से भी मिलने पहुंची, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इस संबंध में भिंड एसपी का कहना है कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। भिंड कलेक्टर सतीश कुमार ने भी इस संबंध में जानकारी नहीं होने की बात कही।

RELATED ARTICLES

आखिरकार पति हीं निकला पत्नी का हत्यारा

जमेशदपुर/जन की बात कैसे एक पति ने कराई अपनी पत्नी की हत्या। दिलो दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी निकल कर आई...

पंचायत समिति सदस्य की हत्या

पंचायत समिति सदस्य की हत्या हज़ारीबाग/जन की बात बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा का पंचायत समिति सदस्य जोराकाठ निवासी मोहन महतो (33) की हत्या कर दी गई।...

अपराधियों ने एटीएम उखाड़ ले गए

अपराधियों ने एटीएम उखाड़ ले गए जामताड़ा/जन की बात अपराधियों के हौसले बढ़े,एटीएम की चोरी कर पुलिस को दी चुनौती,पुलिस ने उखाड़े गए एटीएम और बोलेरो...

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आखिरकार पति हीं निकला पत्नी का हत्यारा

जमेशदपुर/जन की बात कैसे एक पति ने कराई अपनी पत्नी की हत्या। दिलो दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी निकल कर आई...

वीर्य के सैंपल से बची बलात्कारी की जान

वीर्य के सैंपल ने बचाई हत्यारे की जान भोपाल/जन की बात हमारे साथ मामला बहुत हीं दिलचस्प है, अनूठा है। बलात्कार और हत्या के एक आरोपी...

जमीन विवाद में गोली चली

जमीन विवाद में गोलीबारी गिरिडीह/जन की बात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक गुट ने हवाई फायरिंग कर दूसरे...

अब नहीं बनाएंगे ऐसी रील

चालान भरने के पैसे नहीं है - वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो से नोएडा की सड़कों तक Viral हो रही 2 लड़कियों की कहानी सुनिए – प्रीति...

Recent Comments

error: Content is protected !!