खरगडीहा में हुआ विद्युत कार्यपालक कार्यालय का उद्घाटन
जमुआ/प्रतिनिधि
बुधवार को जमुआ के खरगडीहा में विद्युत कार्यपालक अभियंता कार्यालय का उद्घाटन विभाग के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता अरविंद कुमार ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता धनंजय कुमार, कार्यपालक अभियंता अभय कुमार के अलावा कार्यापलक अभियंता गिरिडीह उत्तरी, सहायक विधुत अभियंता जमुआ, तीसरी, राजधानव, कार्यापालक अभियंता केंद्रीय भंडार गिरिडीह, सहायकअभियंता एमआरटी,सीनियर मैनेजर विधुत आपूर्ति क्षेत्र गिरिडीह, मैनेजर विधुत आपूर्ति अंचल गिरिडीह, कनिय विधुत अभियंता जमुआ दुर्गेश नंदन सहाय, अभियंता विकाश कुमार, मधुसूदन मांझी एवं संवेदक पंकज सिंह. कृष्णा मुरारी सिंह, सुनील वर्मा, रोहित सिंह, कर्मी सरफ़राज़ आलम, रोहित वर्मा, उदय मिश्रा, महताब अंसारी अकबर अंसारी इत्यादि की उपस्थिति रही। कहा कि अब खरगडीहा में हीं इस क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता बैठेंगे। गौरतलब हो कि इससे पहले विधुत कार्यपालक अभियंता से मिलने के लिए लोगों को गिरिडीह जाना पड़ता था। लोगों ने बताया कि कार्यालय के उद्घाटन से यहां के लोगों को विद्युत समस्याओं के लिए गिरिडीह की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।