धर्म पर जब आधात होता है तब ईश्वर अवतरित होते हैं : आचार्य अमित
जमुआ/जन की बात
जब-जब धर्म पर संकट आता है तब उसकी रक्षा के लिए ईश्वर अवतार लेते हैं। उक्त बातें प्रखंड के जगन्नाथडीह-मिर्जागंज में चल रहे कार्तिक उद्यापन सह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन वाराणसी से आये आचार्य अमित उपाध्याय ने कही। अपने प्रवचन के दौरान श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत भगवान का साक्षात विग्रह है। परीक्षित शुकदेव संवाद के माध्यम से भगवान के अवतार और अवतार द्वारा हृण्याक्ष वध, भक्त प्रहलाद चरित्र, राजा बली को मुक्ति, गज ग्राह का उद्धार व श्री कृष्ण जन्म की कथाओं में श्रोतागण मंत्रमुग्ध हुए। यज्ञ के यज्ञाचार्य डॉ. विनोद उपाध्याय के निर्देशन से संपादित इस यज्ञ में वैदिक बांके बिहारी, कुलपुरोहित अर्जुन पाण्डेय, संतोष पाण्डेय व अन्य विद्वानों द्वारा भागवत पारायण हो रहा है। शम्भू कुमार उपाध्याय एवं संगीत के अन्य कलाकारों द्वारा भावविभोर भजनों की प्रस्तुति भी हो रही है। यज्ञ के सफल आयोजन में प्रमुख यजमान रमनी रंजन दाराद, संगीता देवी, विकाश रंजन दाराद, विक्रम रंजन दाराद, राजीव रंजन दाराद, प्रिंस दाराद, अमरजीत सिन्हा, अंशु कुमार दिव्यांसू, पीयूष कुमार, सुमित दाराद की विशेष भूमिका है।