होम अजब गजब BDO साहब की बीवी जीजा संग फरार: पति को लात-घूंसों से पीटकर...

BDO साहब की बीवी जीजा संग फरार: पति को लात-घूंसों से पीटकर बहनोई संग भागी

BDO साहब की बीवी जीजा संग फरार: पति को लात-घूंसों से पीटकर बहनोई संग भागी

सीतामढ़ी/जन की बात

नानपुर बीडीओ मो. आबिद हुसैन (43) की पत्नी (36) अपने जीजा साथ फरार हो गई है। पांच अगस्त को साढू निजाम उनके घर आया था। पत्नी उसके साथ जाना चाहती थी। मना करने पर पत्नी और जीजा ने बीडीओ के साथ मारपीट की। करीब छह लाख के गहने निकाल लिए। दोनों वहां से फरार हो गए। पांच अगस्त को स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया था। बुधवार (9 अगस्त) को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।बीडीओ मो. आबिद हुसैन रोहतास के नासरीगंज मूल निवासी हैं। 20 जुलाई को ही नानपुर प्रखंड में उन्होंने कार्य भार संभाला है। इसके पहले पूर्वी चंपारण में उनकी पोस्टिंग थी। वह फिलहाल नानपुर दक्षिणी पंचायत के नसीम अहमद के मकान में किराए पर सपरिवार रह रहे थे। उनके साथ एक स्टाफ भी रहता था।बीडीओ के मुताबिक उन्हें नहीं पता था कि उनकी पत्नी का जीजा के साथ अवैध संबंध चल रहा है। प्राथमिकी में बीडीओ ने कहा कि उनको क्या पता था कि जीजा के चक्कर में एक दिन उन्हें ही पत्नी छोड़कर चली जाएगी। पांच अगस्त को बीडीओ हुसैन 7 बजे शाम में प्रखंड कार्यालय से अपने आवास पर पहुंचे।

आवास पर अपने साढू निजाम को देख कर अवाक रह गए। उनका साढू निजाम वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के करनेज गांव का रहने वाला है। निजाम का बीडीओ हुसैन की पत्नी नसरीन बेगम से पहले से ही नाजायज संबंध था। संबंध का खुलासा खुद बीडीओ ने ही प्राथमिकी में किया है। प्राथमिकी में बीडीओ ने पुलिस को बताया है कि बहनोई संग का विरोध करने पर पत्नी नसरीन आग बबूला हो गई। फिर पत्नी और साढू ने उन्हें पहले भद्दी-भद्दी गालियां दी और कुछ ही क्षण बाद उन्हें पैर से धक्का मारकर मारपीट की। घर में मौजूद गांव के ही दो लोगों ने उनको बचाया। पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

RELATED ARTICLES

पुलिस इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली

सब इंस्पेक्टर ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी ली है। घटना बिहार के खगड़िया की बतायी जा रही है। गोली लगने...

सम्बंध बनाते समय गर्लफ्रेंड को आया गुस्सा, पहले प्राइवेट पार्ट काटा फिर सिर

सम्बंध बनाते समय गर्लफ्रेंड को आया गुस्सा, पहले प्राइवेट पार्ट काटा फिर सिर दिल्ली / जन की बात कपल और रिलेशनशिप में झगड़े होना सामान्य बात...

17 वर्ष गायब, परिजनों ने कर दी तेरहवीं, फिर गूगल मैप से मिला

17 वर्ष गायब, परिजनों ने कर दी तेरहवीं, फिर गूगल मैप से मिला ग्वालियर / जन की बात मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा शख्स...

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आखिरकार पति हीं निकला पत्नी का हत्यारा

जमेशदपुर/जन की बात कैसे एक पति ने कराई अपनी पत्नी की हत्या। दिलो दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी निकल कर आई...

वीर्य के सैंपल से बची बलात्कारी की जान

वीर्य के सैंपल ने बचाई हत्यारे की जान भोपाल/जन की बात हमारे साथ मामला बहुत हीं दिलचस्प है, अनूठा है। बलात्कार और हत्या के एक आरोपी...

जमीन विवाद में गोली चली

जमीन विवाद में गोलीबारी गिरिडीह/जन की बात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक गुट ने हवाई फायरिंग कर दूसरे...

अब नहीं बनाएंगे ऐसी रील

चालान भरने के पैसे नहीं है - वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो से नोएडा की सड़कों तक Viral हो रही 2 लड़कियों की कहानी सुनिए – प्रीति...

Recent Comments

error: Content is protected !!