होम राजनीति भगत सिंह के गांव में होगा भगवत मान का राज्याभिषेक

भगत सिंह के गांव में होगा भगवत मान का राज्याभिषेक

भगत सिंह के गांव में होगा भगवत मान का राज्याभिषेक

चंडीगढ़ / जन की बात
आम आदमी पार्टी की ओर से सीएम फेस घोषित किए गए भगवंत मान ने गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। भगवंत मान का कहना है कि वह 16 मार्च को दोपहर 12:30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण का यह आयोजन राजभवन में नहीं बल्कि शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में होगा। गवर्नर से मुलाकात के बाद भगवंत मान ने कहा, ‘मैंने राज्यपाल से मुलाकात की है और विधायकों के समर्थन का पत्र उन्हें सौंपकर सरकार गठन के लिए दावा पेश किया है। उन्होंने मुझसे पूछा कि शपथ ग्रहण समारोह कहां होगा, जिसके बारे में मैंने उन्हें जानकारी दे दी है।’
भगवंत मान ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह को लेकर उनकी बड़ी तैयारी है। मान ने कहा कि हमने इस कार्यक्रम के लिए पंजाब के हर घर से लोगों को आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि शपथ में पहुंचे लोग भगत सिंह को श्रद्धांजलि देंगे और फिर आयोजन होगा। भगवंत मान ने कहा कि हम एक अच्छी कैबिनेट का गठन करेंगे। इसके बाद वो ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे, जिन पर अब तक कोई काम नहीं हुआ है। इसलिए आपको इंतजार करना होगा। इससे पहले शुक्रवार को भगवंत मान ने दिल्ली पहुंचकर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।
बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को अप्रत्याशित सफलता मिली है। राज्य की 92 सीटों पर उसने जीत हासिल की है। यही नहीं आम आदमी पार्टी के पक्ष में ऐसी लहर चली कि पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल बुरी तरह अपने गढ़ में ही परास्त हो गए। इसके अलावा मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोनों ही सीटों पर पराजित हुए। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और उनके मुकाबले उतरे बिक्रम सिंह मजीठिया भी बुरी तरह से हार गए। इस तरह दशकों से हेवीवेट कहला रहे तमाम सीनियर नेता बुरी तरह से पराजित हुए हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी की इस जीत की चर्चा पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है।

RELATED ARTICLES

CID ने पूर्व मुख्यमंत्री को हिरास्त में लिया चेन्नई/जन की बात आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को राज्य के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने...

थमा प्रचार का शोर

थमा प्रचार का शोर डुमरी/जन की बात डुमरी उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर रविवार की शाम थम गया. प्रचार का शोर थमने से पहले सीएम...

गिरिडीह कांग्रेस कमेटी के नेताओ ने किया प्रेसवार्ता, सिलेंडर को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला

गिरिडीह कांग्रेस कमेटी के नेताओ ने किया प्रेसवार्ता, सिलेंडर को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला   गिरिडीह/जन की बात गिरिडीह कांग्रेस कमेटी ने रविवार को प्रेसवार्ता...

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आखिरकार पति हीं निकला पत्नी का हत्यारा

जमेशदपुर/जन की बात कैसे एक पति ने कराई अपनी पत्नी की हत्या। दिलो दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी निकल कर आई...

वीर्य के सैंपल से बची बलात्कारी की जान

वीर्य के सैंपल ने बचाई हत्यारे की जान भोपाल/जन की बात हमारे साथ मामला बहुत हीं दिलचस्प है, अनूठा है। बलात्कार और हत्या के एक आरोपी...

जमीन विवाद में गोली चली

जमीन विवाद में गोलीबारी गिरिडीह/जन की बात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक गुट ने हवाई फायरिंग कर दूसरे...

अब नहीं बनाएंगे ऐसी रील

चालान भरने के पैसे नहीं है - वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो से नोएडा की सड़कों तक Viral हो रही 2 लड़कियों की कहानी सुनिए – प्रीति...

Recent Comments

error: Content is protected !!