होम झारखण्ड चुपके से रांची पहुंचे, राज्यपाल से मिले सुपर स्टार रजनीकांत

चुपके से रांची पहुंचे, राज्यपाल से मिले सुपर स्टार रजनीकांत

चुपके से रांची पहुंचे, राज्यपाल से मिले सुपर स्टार रजनीकांत

रांची/जन की बात

दक्षिण भारतीय सुपरस्टार और राजनेता रजनीकांत बड़े ही गुपचुप तरीके से रांची आये और झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। झारखंड के महामहिम से हुई इस हाई प्रोफाइल मुलाकात के बाद झारखंड के राजनेताओं के कान खड़े हो गये हैं और उसको लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। बता दें, ये दोनों दिग्गज दक्षिण भारत से हैं और राजनीति में रहने के कारण भी एक दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। राज्यपाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो के साथ एक ट्वीट भी साझा किया है जिसमें उन्होंने लिखा है- ‘रांची आगमन पर, अपने प्रिय मित्र, भारत के महानतम अभिनेताओं में से एक और महान इंसान सुपरस्टार से मिलकर बहुत खुशी हुई।@रजनीकांत जी से कल राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात हुई। मैं झारखंड की महान धरती पर उनका हृदय से स्वागत करता हूं।’

यहां यह बता दें कि रजनीकान्त, का झुकाव राजनीति की तरफ भी रहा है। पूर्व में वह डीएमके का समर्थन कर चुके हैं, तो कभी भारतीय जनता पार्टी का। जनवरी 2020 में उन्होंने पेरियार की कटु आलोचना की थी। 31 दिसम्बर, 2017 को उन्होंने घोषणा की कि वह 2021 का तमिलनाडु विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे और सभी 234 सीटों पर उनके प्रत्याशी खड़े होंगे। बाद में उन्होंने 12 जुलाई, 2021 को अपनी पार्टी रजनी मक्कल मंदरम (RMM) को भंग कर दिया। साथ ही उन्होंने यह घोषणा की थी कि भविष्य में राजनीति में आने की उनकी कोई योजना नहीं है। लेकिन झारखंड के राज्यपाल से उनकी मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में उनके दोबारा राजनीति में आने और कुछ बड़ा होने के कयास जरूर लगने लगे हैं।
RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री सहित 20 पर दर्ज हुई प्राथमिकी

मुख्यमंत्री सहित 20 पर दर्ज हुई प्राथमिकी रांची/जन की बात झारखंड की सियासत मे भूचाल ला खड़ा करने वाला अवैध खनन पर हाई कोर्ट की बड़ी...

सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश की जमीन पर कब्जा

सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश की जमीन पर कब्जा रांची/जन की बात सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज स्व एमवाई इकबाल की जमीन पर कब्जा और बाउंड्री वॉल...

झारखंड मे करोड़ो का अवैध खनन घोटाला : DSP राजेंद्र दुबे को समन

झारखंड मे करोड़ो का अवैध खनन घोटाला : DSP राजेंद्र दुबे को समन रांची/जन की बात हेबगंज में हुए 1000 करोड़ के अवैध खनन घोटाला मामले...

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आखिरकार पति हीं निकला पत्नी का हत्यारा

जमेशदपुर/जन की बात कैसे एक पति ने कराई अपनी पत्नी की हत्या। दिलो दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी निकल कर आई...

वीर्य के सैंपल से बची बलात्कारी की जान

वीर्य के सैंपल ने बचाई हत्यारे की जान भोपाल/जन की बात हमारे साथ मामला बहुत हीं दिलचस्प है, अनूठा है। बलात्कार और हत्या के एक आरोपी...

जमीन विवाद में गोली चली

जमीन विवाद में गोलीबारी गिरिडीह/जन की बात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक गुट ने हवाई फायरिंग कर दूसरे...

अब नहीं बनाएंगे ऐसी रील

चालान भरने के पैसे नहीं है - वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो से नोएडा की सड़कों तक Viral हो रही 2 लड़कियों की कहानी सुनिए – प्रीति...

Recent Comments

error: Content is protected !!