कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती, वृद्धा आश्रम में किया फल वितरण व बच्चो के बीच बांटी शिक्षण सामग्री*
*कहा आधुनिक भारत के शिल्पिकार थे स्व0 राजीव गांधी*
गिरिडीह/जन की बात
कांग्रेस जिला कार्यालय में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 79वीं जयंती मनाई गई। पार्टी के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित जयंती समारोह में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश सचिव अजय सिन्हा मंटू, जमुआ विधानसभा प्रभारी मंजू कुमारी, बरूण सिंह, नरेश वर्मा, राजेश तूरी, अमित सिन्हा, तालोह यादव, महमूद अली खान लड्डू, नेशाब, सुजीत मंडल, मदन लाल विश्वकर्मा, यश सिन्हा, अनिमेष देव, रामानंद कुशवाहा समेत कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।इस दौरान कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इसके बाद सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शहर के वृद्धा आश्रम पहुंचे, और वृद्धों के बीच फल का वितरण किया। इधर पार्टी के अध्यक्ष धनंजय सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आधुनिक भारत का शिल्पिकार बताते हुए कहा की देश को कंप्यूटर की सौगात देकर उन्होंने युवाओं को रोजगार सृजन का एक बड़ा प्रयास किया। कई बड़े कार्य राजीव गांधी के कार्यकाल में हुए। जिसे देश की जनता भुला नहीं सकती है।
*युवा कांग्रेसियों ने स्व. राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य पर शिक्षण सामग्री बांटी*
गिरिडीह/जन की बात
झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज के निर्देश पर आज गिरीडीह युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मो० हसनैन अली के नेतृत्व में सदर प्रखंड अंतर्गत फुलची पंचायत के भीतिया गांव में आधुनिक भारत के निर्माता, युवाओं के प्रेरणा स्रोत, देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जयंती पर स्थानीय बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री पुस्तक कॉपी कलम इत्यादि का वितरण किया गया !
मौके पर जिला अध्यक्ष हसनैन अली ने कहा कि आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की जयंती पर गिरिडीह जिला युवा कांग्रेस के द्वारा के फुलची पंचायत के भीतिया गांव में शिक्षा से जुड़ी सामग्रियों का वितरण किया और स्थानीय बच्चों से अनुरोध किया कि वे अपने जीवन में शिक्षा के महत्व को समझे और उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को बेहतर बनाने का अवसर चुने ।
आज हम सबों को बहुत ही गर्व महसूस होता है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी ने देश को कई ऐसी योजनाओं को देने का काम किया जिससे एक एक गरीब , मजदूर , किसान को आज भी उसका लाभ मिल रहा है और देश की सेवा करते करते स्व राजीव गांधी जी देश के लिए शहीद हो गए!
मौके पर गिरिडीह जिला युवा कांग्रेस के बंटी अली, मो० इम्तियाज , रोहित मुर्मू , मनोज सोरेन , मो० दाऊद, हीरालाल सोरेन समेत कई लोग मौजूद थे!