होम देश-विदेश दरगाह जहां हिन्दू मुस्लिम साथ खेलते हैं होली

दरगाह जहां हिन्दू मुस्लिम साथ खेलते हैं होली

दरगाह जहां हिन्दू मुस्लिम साथ खेलते हैं होली

 

लखनऊ / जन की बात

रंगों का कोई मजहब नहीं होता, न ही रंगों की कोई जात होती है, पर जब यही रंग अपने सफर पर निकलते हैं तो इंसान के भीतर कुछ जिंदा हो उठता है। आज हम आपको उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सिर्फ 42 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक ऐसे दरगाह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हिंदू-मुस्लिम एकता की बेमिसाल पहचान है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्थित देवा शरीफ में हर साल होली मनाई जाती है। यह हिंदुस्तान की एकमात्र ऐसी दरगाह है, जहां होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।

देवा शरीफ एक ऐतिहासिक हिन्दू-मुस्लिम धार्मिक स्थल है। यहां कौमी एकता की पहचान हाजी वारिस अली शाह की दरगाह है। यहां साल भर लोग दर्शन के लिए आते हैं। अक्टूबर-नवंबर में देवा शरीफ में मेले का आयोजन भी होता है। लेकिन होली के दौरान इस स्थान की रौनक देखने वाली होती है। दूर-दूर से लोग यहां होली समारोह में शामिल होने आते हैं। देवा शरीफ हाजी वारिस अली शाह की जन्मस्थली है, जिन्होंने मानवता के लिए प्रेम के अपने संदेश से कई पीढ़ियों के जीवन को प्रभावित किया है। हाजी वारिस अली शाह का जन्म 19वीं शताब्दी में हुसैनी सय्यदों के एक परिवार में हुआ था।

सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के चाहने वाले सभी धर्म के लोग थे। इसलिए हाजी साहब हर वर्ग के त्योहारों में बराबर भागीदारी करते थे। वह अपने हिंदू शिष्यों के साथ होली खेल कर सूफी परंपरा का इजहार करते थे। उनके निधन के बाद यह परंपरा आज भी जारी है। यहां की होली उत्सव की कमान पिछले चार दशक से शहजादे आलम वारसी संभाल रहे हैं। वह बताते हैं कि यह देश की पहली दरगाह है, जहां होली के दिन रंग गुलाल के साथ जश्न मनाया जाता है। कौमी एकता गेट पर पुष्प के साथ चाचर का जुलूस निकाला जाता है। इसमें आपसी कटुता को भूलकर दोनों समुदाय के लोग भागीदारी करके संत के ‘जो रब है, वही राम है’ के संदेश को पुख्ता करते हैं।

कैसे पहुंचें
अगर आप हवाई मार्ग से आना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि देवा शरीफ से सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा लखनऊ है। ट्रेन से देवा शरीफ पहुंचने वाले लोगों को बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा, जो देवा शरीफ से 12 किलोमीटर दूर है। देवा शरीफ लखनऊ से 42 किलोमीटर की दूरी पर है और बाराबंकी के जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यहां आने के लिए आपको आसानी से परिवहन सुविधाएं मिल जाएंगी। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन सेवा की बसें लखनऊ और बाराबंकी के बीच सुबह 6.00 बजे से रात 9.00 बजे तक चलती हैं। इसके अलावा आप अपनी कार के अलाना अन्य साधनों से भी यहां पहुंच सकते हैं।

RELATED ARTICLES

मोरक्को में जबरदस्त भूकंप, सैकड़ों हताहत

मोरक्को में जबरदस्त भूकंप, सैकड़ों हताहत दिल्ली/जन की बात अफ्रीकीदेश मोरक्को ( Earthquake in Morocco) में सुबह-सुबह शक्तिशाली भूंकप ने तबाही मचा दी। यहां धरती के...

केंद्रीय मंत्री के घर में बेटे के दोस्त की हत्या : मंत्री के बेटे की पिस्टल से सिर में मारी गोली, बेड के पास...

केंद्रीय मंत्री के घर में बेटे के दोस्त की हत्या : मंत्री के बेटे की पिस्टल से सिर में मारी गोली, बेड के पास...

390 करोड़ की बेनामी संपत्ति मिली

जलाना/ जन की बात महाराष्ट्र के जालाना में आयकर विभाग एक कारोबारी के ठिकानों रेड चर्चा का विषय बन गया है. करीब आठ दिनों तक चली...

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आखिरकार पति हीं निकला पत्नी का हत्यारा

जमेशदपुर/जन की बात कैसे एक पति ने कराई अपनी पत्नी की हत्या। दिलो दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी निकल कर आई...

वीर्य के सैंपल से बची बलात्कारी की जान

वीर्य के सैंपल ने बचाई हत्यारे की जान भोपाल/जन की बात हमारे साथ मामला बहुत हीं दिलचस्प है, अनूठा है। बलात्कार और हत्या के एक आरोपी...

जमीन विवाद में गोली चली

जमीन विवाद में गोलीबारी गिरिडीह/जन की बात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक गुट ने हवाई फायरिंग कर दूसरे...

अब नहीं बनाएंगे ऐसी रील

चालान भरने के पैसे नहीं है - वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो से नोएडा की सड़कों तक Viral हो रही 2 लड़कियों की कहानी सुनिए – प्रीति...

Recent Comments

error: Content is protected !!