होम Uncategorized देहरादून में 10 मिनट में 20 करोड़ की लूट

देहरादून में 10 मिनट में 20 करोड़ की लूट

देहरादून में 10 मिनट में 20 करोड़ की लूट

देहरादून/जन की बात

गुरुवार को देहरादून में लुटेरों ने सरेआम 20 करोड़ की लूट की वारदात अंजाम दिया।  उत्तराखंड की राजधानी में लुटेरों ने महज 10 मिनट में 15-20 करोड़ से ज्यादा की डकैती की । बताया जाता है 5 से ज्यादा बदमाश रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में सुबह करीब साढ़े 10 बजे घुसे। उसी दौरान देहरादून में ही वीवीआईपी सुरक्षा के बंदोबस्त थे क्योंकि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आने वाली थीं। पूरी पुलिस फोर्स चप्पे चप्पे पर तैनात थी लेकिन बदमाशों के हौंसले बुलंद थे। ना पुलिस का खोफ और ना वीआईपी ड्यूटी का। बस चेहरे पर मास्क लगाया। कमर में पिस्टल छुपाई और फिर घुस गए रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में। इसके बाद ताबड़तोड़ कर्मचारियों को बंधक बनाया। उनके हाथ पीछे की तरफ प्लास्टिक की रस्सी से बांधी। इसके बाद उन्हें फर्श पर ही बैठा दिया। कुछ महिला सेल्स कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी दी। फिर उनकी मदद से ही ज्वैलरी शोरूम से कीमती ज्वैलरी को अपने बैग में भरवाना शुरू कर दिया। पूरी तरह से फिल्मी स्टाइल में महज 10 मिनट में 15-20 करोड़ से ज्यादा की ज्वैलरी लूटकर भाग निकले लुटेरे। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना देहरादून के राजपुर रोड पर बने रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में हुई है। बताया जाता है बदमाश कार से आए थे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे शोरूम को खोला गया था। बताया जाता है कि कर्मचारी पहले ही आ जाते थे और पूरी तैयारी करने के बाद शोरूम को ओपन किया गया था। शोरूम खुलने के कुछ मिनट बाद ही 5 लोग ग्राहक बनकर शोरूम में दाखिल हुए। कुछ सेकेंड बाद ही सबने गन निकाली और तुरंत शोरूम को अंदर से बंद करा दिया। इसके बाद लोगों को गोली मारने की धमकी दी गई फिर ज्यादातर लोगों के हाथ को प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया गया। फिर लूटपाट की गई। 10 मिनट में लूट के बाद बदमाश भाग निकले। कुछ देर बाद ही पुलिस को सूचना दी गई।

एसएसपी देहरादून ने बताया कि लुटेरों द्वारा 15 से 20 करोड़ की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामले में ज्वेलरी शॉप के स्टाफ सहित कई लोगों से पूछताछ की है। पुलिस सूत्र के मुताबिक, सुबह बदमाश शॉप में दाखिल हुए और स्टाफ से मारपीट भी की।  एसएसपी देहरादून ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के अलग-अलग राज्यों में इसी तरह से सेम पैटर्न में रिलायंस ज्वैलर्स के स्टोर्स पर पहले भी वारदातों को अंजाम दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं हालांकि घटना के बाद आसपास की दुकानों मे त्योहारी सीजन के बीच भय का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

वीर्य के सैंपल से बची बलात्कारी की जान

वीर्य के सैंपल ने बचाई हत्यारे की जान भोपाल/जन की बात हमारे साथ मामला बहुत हीं दिलचस्प है, अनूठा है। बलात्कार और हत्या के एक आरोपी...

जमीन विवाद में गोली चली

जमीन विवाद में गोलीबारी गिरिडीह/जन की बात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक गुट ने हवाई फायरिंग कर दूसरे...

अब नहीं बनाएंगे ऐसी रील

चालान भरने के पैसे नहीं है - वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो से नोएडा की सड़कों तक Viral हो रही 2 लड़कियों की कहानी सुनिए – प्रीति...

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आखिरकार पति हीं निकला पत्नी का हत्यारा

जमेशदपुर/जन की बात कैसे एक पति ने कराई अपनी पत्नी की हत्या। दिलो दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी निकल कर आई...

वीर्य के सैंपल से बची बलात्कारी की जान

वीर्य के सैंपल ने बचाई हत्यारे की जान भोपाल/जन की बात हमारे साथ मामला बहुत हीं दिलचस्प है, अनूठा है। बलात्कार और हत्या के एक आरोपी...

जमीन विवाद में गोली चली

जमीन विवाद में गोलीबारी गिरिडीह/जन की बात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक गुट ने हवाई फायरिंग कर दूसरे...

अब नहीं बनाएंगे ऐसी रील

चालान भरने के पैसे नहीं है - वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो से नोएडा की सड़कों तक Viral हो रही 2 लड़कियों की कहानी सुनिए – प्रीति...

Recent Comments

error: Content is protected !!