होम ताजा ख़बर दुर्घटना में घायल खरगडीहा के दूसरे युवक की भी मृत्यु

दुर्घटना में घायल खरगडीहा के दूसरे युवक की भी मृत्यु

दुर्घटना में घायल खरगडीहा के दूसरे युवक की भी मृत्यु

जमुआ/प्रतिनिधि

बीते 07 सितंबर को खोरीमहुआ-कोडरमा पथ पर एक सड़क दुर्घटना में घायल खरगडीहा के दूसरे युवक संतोष कुमार(39) की भी शुक्रवार को निधन हो गया। संतोष का ईलाज रांची स्थित रिम्स में चल रहा था। विदित हो कि बीते 07सितंबर को संतोष खरगडीहा के हीं अपने मित्र दीपक साव के साथ एक धार्मिक कार्यक्रम में शरीक होने बाईक से जयनगर जा रहा था। इसी क्रम में घोड़थंबा के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक असंतुलित बोलेरो की चपेट में बाईक आ जाने के कारण संतोष और उसके मित्र दीपक बुरी तरह से घायल हो गए थे। ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों ने घायल संतोष और खरगडीहा निवासी उसके साथी दीपक को उठाकर ईलाज के लिए नजदीक के अस्पताल ले गए थे। प्रारंभिक चिकित्सा के बाद चिकित्सकों द्वारा दोनों को धनबाद रेफर किया गया था। धनबाद जाने के क्रम में हीं रास्ते में दीपक की मौत हो गई थी। परिजनों ने संतोष को ईलाज के लिए धनबाद के असर्फी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। संतोष के बेहतर ईलाज के लिए उसके मित्रगण आपस में चंदा कर के पैसे भेज रहे थे लेकिन कुछ दिन ईलाज कर असर्फी हॉस्पिटल ने संतोष को रांची रेफर कर दिया था। अब परिजन रांची स्थित रिम्स में उसका ईलाज करवा रहे थे लेकिन ईलाज के क्रम में हीं शुक्रवार शाम को संतोष ने रिम्स के बेड में अपनी अंतिम सांस ली। संतोष अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़ गया है। उनके मित्रगण और डिस्कवरी पब्लिक स्कूल ने जीवन भर बच्चों की पढ़ाई करवाने का बीड़ा उठाया है। संतोष की मौत पर पूरा क्षेत्र शोकाजदा है। जमुआ की पूर्व प्रमुख सोनी चौरसिया, डिस्कवरी पब्लिक स्कूल के निदेशक राकेश कुमार, साथी अमीन मनोज कुमार, खरगडीहा मुखिया सुनील कुमार, पूर्व मुखिया चीना खान, शंभू साव, पूर्व पांसस जुल्फिकार अली, पप्पू कुमार, राधे स्वर्णकार सहित दर्जनों लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया है।

RELATED ARTICLES

कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री को कमरे में बंद किया

कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री को कमरे में बंद किया पुलिस के सहयोग से बाहर निकले कोलकाता/जन की बात केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभास सरकार को मंगलवार...

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आखिरकार पति हीं निकला पत्नी का हत्यारा

जमेशदपुर/जन की बात कैसे एक पति ने कराई अपनी पत्नी की हत्या। दिलो दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी निकल कर आई...

वीर्य के सैंपल से बची बलात्कारी की जान

वीर्य के सैंपल ने बचाई हत्यारे की जान भोपाल/जन की बात हमारे साथ मामला बहुत हीं दिलचस्प है, अनूठा है। बलात्कार और हत्या के एक आरोपी...

जमीन विवाद में गोली चली

जमीन विवाद में गोलीबारी गिरिडीह/जन की बात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक गुट ने हवाई फायरिंग कर दूसरे...

अब नहीं बनाएंगे ऐसी रील

चालान भरने के पैसे नहीं है - वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो से नोएडा की सड़कों तक Viral हो रही 2 लड़कियों की कहानी सुनिए – प्रीति...

Recent Comments

error: Content is protected !!