होम Uncategorized गुजरात में बंधक झारखंड के छह मजदूर मुक्त

गुजरात में बंधक झारखंड के छह मजदूर मुक्त

गुजरात में बंधक झारखंड के छह मजदूर मुक्त

रांची/जन की बात

गुजरात के राजकोट में बंधक बनाए गए झारखंड के छह मजदूरों को मुक्त करा लिया गया है। इनमें पांच मजदूर नाबालिग हैं। ये सभी झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड के रहने वाले हैं।झारखंड के पुलिस-प्रशासन ने गुजरात पुलिस-प्रशासन की मदद से राजकोट की एक कंपनी से मुक्त कराने के बाद वापस घर लाया जा रहा है। इनके आज घर पहुंचने की संभावना है।

इन मजदूरों के परिजनों ने पुलिस को लिखित सूचना देकर बताया था कि राजकोट स्थित केराविट नामक कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ले जाया गया था। इन्हें इसी जिले के कांड्रा निवासी यशवंत तांती बहला-फुसलाकर ले गया था। वहां जाने के बाद उन्हें बंधक बनाकर शोषण किया जा रहा था। सभी मजदूरों से जबरदस्ती काम कराया जा रहा था।

इतना ही नहीं, उन्हें अपने परिजनों से भी संपर्क नहीं करने दिया जा रहा था। मजदूरों के परिजनों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई। जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मजदूरों को सकुशल वापस लाने की पहल करने का आग्रह किया था। इसके बाद पुलिस ने राजकोट टीम भेजी और मजदूरों को मुक्त कराया गया।

RELATED ARTICLES

वीर्य के सैंपल से बची बलात्कारी की जान

वीर्य के सैंपल ने बचाई हत्यारे की जान भोपाल/जन की बात हमारे साथ मामला बहुत हीं दिलचस्प है, अनूठा है। बलात्कार और हत्या के एक आरोपी...

जमीन विवाद में गोली चली

जमीन विवाद में गोलीबारी गिरिडीह/जन की बात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक गुट ने हवाई फायरिंग कर दूसरे...

अब नहीं बनाएंगे ऐसी रील

चालान भरने के पैसे नहीं है - वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो से नोएडा की सड़कों तक Viral हो रही 2 लड़कियों की कहानी सुनिए – प्रीति...

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आखिरकार पति हीं निकला पत्नी का हत्यारा

जमेशदपुर/जन की बात कैसे एक पति ने कराई अपनी पत्नी की हत्या। दिलो दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी निकल कर आई...

वीर्य के सैंपल से बची बलात्कारी की जान

वीर्य के सैंपल ने बचाई हत्यारे की जान भोपाल/जन की बात हमारे साथ मामला बहुत हीं दिलचस्प है, अनूठा है। बलात्कार और हत्या के एक आरोपी...

जमीन विवाद में गोली चली

जमीन विवाद में गोलीबारी गिरिडीह/जन की बात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक गुट ने हवाई फायरिंग कर दूसरे...

अब नहीं बनाएंगे ऐसी रील

चालान भरने के पैसे नहीं है - वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो से नोएडा की सड़कों तक Viral हो रही 2 लड़कियों की कहानी सुनिए – प्रीति...

Recent Comments

error: Content is protected !!