जमुआ कांग्रेस ने चलाया जन जागरण अभियान
जमुआ/जन की बात
मंगलवार को जमुआ कांग्रेस कमिटी के द्वारा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जन जागरण अभियान चलाया गया। कमिटी ने इस क्रम में प्रंखड़ के हरला पंचायत के अंतर्गत ग्राम धरधरो, अंसारी चौक व नवडीहा कक्षेत्रों में जाकर लोगों से सम्पर्क किया। केंद्र सरकार की नीतियों से लोगों को आगाह किया। कहा इन नीतियों के कारण हीं आज जनता पीस रही है। पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष महशर इमाम ने कहा कि मोदी सरकार ने अच्छे दिनों के नाम पर कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, नोकरशाही, बदहाल व्यापार, आपसी नफ़रत और वैमनस्यता का तोहफा देशवासियों को दिया है। बताया जन जागरण अभियान का एक ही मकसद है कार्यकर्ताओं के साथ रूबरू होना एवं जनता में मोदी सरकार के प्रति जो आक्रोश है उसको गोलबंद करना। कहा यह सरकार जुमलों पर चलती है। देश में विकास के नाम पर गरीब, बेबस, लाचार पर अच्छे दिनों के नाम पर शोषण हो रहा है। जनता सब समझ रही है आने वाले समय में केंद्र सरकार को जनता सबक जरूर सिखाएगी। जन जागरण अभियान में मुख्य रूप से पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष महशर इमाम, असग़र अंसारी, अशोक तुरी, असलम अली, गजेन्द्र यादव, त्रिभुवन सिंह, बालेश्वर माली, सोहन राम, असलम अली, मालती देवी, संजय चौधरी, कालेश्वर राम, विकाश कुमार, बिंदु राम, सबा अहमद इत्यादि की उपस्थिति रही।