होम गिरिडीह झांसा देकर तीन शादियां रचाने वाला अय्याश सिकंदर पुलिस गिरफ्त में

झांसा देकर तीन शादियां रचाने वाला अय्याश सिकंदर पुलिस गिरफ्त में

झांसा देकर तीन शादियां रचाने वाला अय्याश सिकंदर पुलिस गिरफ्त में

खोरीमहुआ / जन की बात

अलग अलग महिलाओं को झांसा देकर तीन तीन शादियां रचाने वाला अय्याश सिकंदर को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया। बताया जाता है कि गिरिडीह के घोड्थम्बा थाना के मरपोका निवासी तीन बच्चों के पिता सिकंदर विश्वकर्मा दिल्ली में रहकर कारपेंटर का कार्य करता है। तीन बच्चों के पिता सिकंदर खुद को कुंवारा बताते हुए झांसे में लेकर दिल्ली में अलग अलग अन्य दो महिलाओं से विवाह कर लिया है।
इस संबंध में गिरिडीह पचम्बा थाना क्षेत्र के बोड़ो की रहने वाली रजनी कुमारी शर्मा पिता विजय कुमार शर्मा ने घोड़थम्बा ओपी में एक सप्ताह पूर्व एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। आवेदन के अनुसार रजनी वर्ष 2012 में बेबी केयर अनंत राज कंपनी दिल्ली में काम कर रही थी। सिकंदर से उसकी भेंट दिल्ली में हीं हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। सिकंदर रजनी से खुद को अनाथ तथा अविवाहित बताया करता था। बातें आगे बढ़ी और बीते 2014 में सिकन्दर और रजनी विवाह सूत्र में बंध गए। शादी के पश्चात सिकंदर रजनी को अपने साथ रखने लगा। आवेदन में कहा गया है कि 21 दिसंबर 2021 तक सिकंदर ने उसे अपने साथ रखा उसके बाद इसके साथ दुर्व्यवहार, मारपीट तथा प्रताड़ित करने लगा। रजनी जहां रहती थी वहां से सिकंदर सभी सामान के साथ शादी का कागजात भी अपने साथ ले गया। जब रजनी सिकंदर के बारे में पता की तो पता चला कि उसकी किसी और महिला से दिल्ली में ही अवैध संबंध चल रहा है। रजनी सिकंदर के बारे में छानबीन करने के लिए 26 जनवरी 2022 को उसके गांव मरपोका अपने पिता के साथ पहुंची। तो वहां के लोगों से पता चला कि सिकंदर विश्वकर्मा पूर्व से ही शादीशुदा है उसकी पत्नी के अलावे उसके 3 बच्चे भी हैं। रजनी ने स्थानीय मुखिया से इस संबंध में बातचीत की तो मुखिया ने सिकंदर विश्वकर्मा को बुलाकर पूछताछ करने की बात कही थी। रजनी ने कहा कि सिकंदर मुझसे अविवाहित होने का झूठ बोलकर यौन शोषण के लिए मुझसे शादी किया था। इसके अलावे अन्य लड़कियों के साथ भी शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण कर उसे छोड़ने का आरोप लगाया गया है।
बताते चलें कि इस तिहरे शादी का खुलासा तब हुआ जब अपने को दूसरी पत्नी बताने वाली रजनी स्थानीय मुखिया के आश्वासन पर महिला मंडल के सदस्यों के साथ 15 दिन पूर्व मरपोका ग्राम पहुंची थी। जहां रजनी ने सिकंदर के परिजनों से बाता बाती भी हुई तथा रजनी ने सिकंदर के तीसरी औरत के साथ अय्याशी का वीडियो भी लोगों को दिखाई थी।
बहरहाल मामले के निपटारे के लिए सामाजिक पहल भी जारी है। वैसे सिकंदर पुलिस की गिरफ्त में है।

RELATED ARTICLES

एंबुलेंस नहीं मिला तो खाट पर नदी पार करके मरीज को लेकर गए अस्पताल, रास्ते में हुई मौत।

एंबुलेंस नहीं मिला तो खाट पर नदी पार करके मरीज को लेकर गए अस्पताल, रास्ते में हुई मौत। गिरिडीह/जन की बात झारखंड के गिरिडीह के...

अवैध ढिबरा तस्करी मामले में वन विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई पर उठ रहा सवाल

अवैध ढिबरा तस्करी मामले में वन विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई पर उठ रहा सवाल एक आंख में काजल और दूसरे आंख में सुरमा...

थमा प्रचार का शोर

थमा प्रचार का शोर डुमरी/जन की बात डुमरी उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर रविवार की शाम थम गया. प्रचार का शोर थमने से पहले सीएम...

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आखिरकार पति हीं निकला पत्नी का हत्यारा

जमेशदपुर/जन की बात कैसे एक पति ने कराई अपनी पत्नी की हत्या। दिलो दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी निकल कर आई...

वीर्य के सैंपल से बची बलात्कारी की जान

वीर्य के सैंपल ने बचाई हत्यारे की जान भोपाल/जन की बात हमारे साथ मामला बहुत हीं दिलचस्प है, अनूठा है। बलात्कार और हत्या के एक आरोपी...

जमीन विवाद में गोली चली

जमीन विवाद में गोलीबारी गिरिडीह/जन की बात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक गुट ने हवाई फायरिंग कर दूसरे...

अब नहीं बनाएंगे ऐसी रील

चालान भरने के पैसे नहीं है - वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो से नोएडा की सड़कों तक Viral हो रही 2 लड़कियों की कहानी सुनिए – प्रीति...

Recent Comments

error: Content is protected !!