होम झारखण्ड झारखंड में सरपंच और पंच का भी हो चुनाव - आप

झारखंड में सरपंच और पंच का भी हो चुनाव – आप

झारखंड में सरपंच और पंच का भी हो चुनाव – आप
आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

धनबाद/जन की बात
आम आदमी पार्टी के झारखण्ड प्रदेश कार्यसमिति की एक बैठक धनबाद में आप के प्रदेश संयोजक डी.एन.सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश कमेटी, सभी जिला के जिला प्रभारी, जिला संयोजक व अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक डीएनसिंह ने कहा कि झारखंड निर्माण के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए आम आदमी पार्टी गाँव गाँव में सदस्यता अभियान चलायेगी। झारखंड आंदोलन के शहीदों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड जिन सपनों के साथ अलग हुआ था वो सपना आज भी अधुरा है। श्री सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता झारखंड की राजनीति बदलने आये हैं। आप के कार्यकर्ता गरीबों की आवाज बनें। कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति एक प्रस्ताव पारित किया गया कि झारखंड में पंचायती राज व्यवस्था में सरपंच और पंच का भी चुनाव किया जाना चाहिए। झारखंड सरकार पंचायती राज अधिनियम में इसके लिए संसोधन करे। सरपंच और पंच के चुनाव से न्यायालय में बढ़ते मुकदमों की संख्या भी कम होगी। बैठक में सर्वसम्मति से यह भी पारित किया गया कि झारखंड में होने वाले हर चुनाव आम आदमी पार्टी लडेगी। प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए जिला, प्रखंड, पंचायत और ग्राम स्तर पर कैम्प लगाया जाएगा। प्रदेश सचिव आबिद अली ने कहा कि सदस्यता अभियान का हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी। प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है। दिल्ली सरकार के बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और अन्य माॅडल को झारखंड के गाँव गाँव तक पहुँचाया जायेगा।
बैठक को आम आदमी पार्टी के कार्यकारी सचिव डॉ अविनाश नारायण, केंद्रीय पर्यवेक्षक दिनेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय भगत, हरेंद्र नाथ चौबे, यास्मीन लाल, सचिदानंद पांडेय, व्यास उपाध्याय, प्रदेश मीडिया प्रभारी सईद अख्तर, मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश, सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव भास्कर सुमन, युवा नेता अमरेश सिंह, ताला हाँसदा, राजेश सिंह, मंटू पाण्डेय, मनीष चौधरी, सूबेदार एस. एन. सिंह, कैलाश उराँव, बिपुल राम, दामोदर यादव , सागर चौधरी, नितीश कुमार, मनोहर वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

CID ने पूर्व मुख्यमंत्री को हिरास्त में लिया चेन्नई/जन की बात आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को राज्य के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने...

मुख्यमंत्री सहित 20 पर दर्ज हुई प्राथमिकी

मुख्यमंत्री सहित 20 पर दर्ज हुई प्राथमिकी रांची/जन की बात झारखंड की सियासत मे भूचाल ला खड़ा करने वाला अवैध खनन पर हाई कोर्ट की बड़ी...

थमा प्रचार का शोर

थमा प्रचार का शोर डुमरी/जन की बात डुमरी उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर रविवार की शाम थम गया. प्रचार का शोर थमने से पहले सीएम...

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आखिरकार पति हीं निकला पत्नी का हत्यारा

जमेशदपुर/जन की बात कैसे एक पति ने कराई अपनी पत्नी की हत्या। दिलो दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी निकल कर आई...

वीर्य के सैंपल से बची बलात्कारी की जान

वीर्य के सैंपल ने बचाई हत्यारे की जान भोपाल/जन की बात हमारे साथ मामला बहुत हीं दिलचस्प है, अनूठा है। बलात्कार और हत्या के एक आरोपी...

जमीन विवाद में गोली चली

जमीन विवाद में गोलीबारी गिरिडीह/जन की बात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक गुट ने हवाई फायरिंग कर दूसरे...

अब नहीं बनाएंगे ऐसी रील

चालान भरने के पैसे नहीं है - वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो से नोएडा की सड़कों तक Viral हो रही 2 लड़कियों की कहानी सुनिए – प्रीति...

Recent Comments

error: Content is protected !!