होम Uncategorized लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त, बाजार रहे फीके

लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त, बाजार रहे फीके

लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त, बाजार रहे फीके

जमुआ/जन की बात

लगातारबारिश से जमुआ सहित संपूर्ण प्रखंड में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बीते तीन दिनों देर से प्रारंभ हुई बारिश बुधवार को लगातार होती रही। लगातार बारिश के कारण प्रखंड की सड़कों पर जल जमाव हो गया है। लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। बारिश के चलते जगह-जगह जल जमाव हो गया है। जल जमाव के कारण दो पहिया वाहन चालकों, पैदल चलने वालों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के गड्‌ढों में पानी जम गया है। बुधवार को भी दिन भर घने बादल छाए रहे। दिन भर बारिश होती रही। आवागमन में भी दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ा। बारिश और चारों ओर पानी ही पानी, कुछ ऐसा नजारा था बुधवार को पूरे क्षेत्र का। सड़कें जलमग्न रही। वैसे भी यहां सड़क की स्थिति काफी दयनीय है।

मौसम हुआ खुशनुमा, बाजार रहे फीके 

लगातार हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। हालांकि रोजमर्रा की जिंदगी जीने वाले लोगों को इस लगातार बारिश से बहुत परेशानी भी हो रही है। लोगों को घर से निकलना मुश्किल सा हो गया है। सुबह से शाम तक जमुआ, मिर्जागंज सहित प्रखंड के कई हाट बाजारों में लोगों का आवागमन कम दिखा। कई दुकानदारों ने कहा कि बारिश का असर बाजार पर भी पड़ा है। दशहरा नजदीक होने के बावजूद बारिश की वजह से प्रखंड के बाजारों में खरीदारी करने वालों की संख्या कम देखी गई। हालांकि इस बारिश से कुछ फसलों में पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है।

बारिश से लबालब भरे तालाब

लगातार बारिश से प्रखंड के विभिन्न तालाबों का जलस्तर उठ गया है। सभी तालाब लबालब भर गए हैं। कई तालाबों में इतना पानी हो गया है कि उसके मेढ़ टूटने के खतरे बढ़ गए हैं। ऐसे में ये तालाब खतरनाक रूप ले लिया है। लोगों ने बताया कि छोटे बच्चों के अलावा बड़ों को भी इस वक्त तालाब में स्नान करना या उतरना खतरे से खाली नहीं है। तालाबों में पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं रहने के कारण उसके मेढ़ टूटने के भी खतरे बढ़ गए हैं। ऐसे में आसपास लगे धान वगैरह के फसल का नुकसान हो सकता है।

RELATED ARTICLES

वीर्य के सैंपल से बची बलात्कारी की जान

वीर्य के सैंपल ने बचाई हत्यारे की जान भोपाल/जन की बात हमारे साथ मामला बहुत हीं दिलचस्प है, अनूठा है। बलात्कार और हत्या के एक आरोपी...

जमीन विवाद में गोली चली

जमीन विवाद में गोलीबारी गिरिडीह/जन की बात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक गुट ने हवाई फायरिंग कर दूसरे...

अब नहीं बनाएंगे ऐसी रील

चालान भरने के पैसे नहीं है - वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो से नोएडा की सड़कों तक Viral हो रही 2 लड़कियों की कहानी सुनिए – प्रीति...

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आखिरकार पति हीं निकला पत्नी का हत्यारा

जमेशदपुर/जन की बात कैसे एक पति ने कराई अपनी पत्नी की हत्या। दिलो दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी निकल कर आई...

वीर्य के सैंपल से बची बलात्कारी की जान

वीर्य के सैंपल ने बचाई हत्यारे की जान भोपाल/जन की बात हमारे साथ मामला बहुत हीं दिलचस्प है, अनूठा है। बलात्कार और हत्या के एक आरोपी...

जमीन विवाद में गोली चली

जमीन विवाद में गोलीबारी गिरिडीह/जन की बात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक गुट ने हवाई फायरिंग कर दूसरे...

अब नहीं बनाएंगे ऐसी रील

चालान भरने के पैसे नहीं है - वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो से नोएडा की सड़कों तक Viral हो रही 2 लड़कियों की कहानी सुनिए – प्रीति...

Recent Comments

error: Content is protected !!