नक्सलियों के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस की बड़ी सफलता
रांची/जन की बात
नक्सलियों के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली। राज्य के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले के ग्यारापट्टी जंगल में राज्य पुलिस की C-60 यूनिट ने एक मुकभेड़ में 26 नक्सलियों को मार गिराया है। हालांकि इस अभियान में तीन जवान भी घायल हुए हैं। गढ़चिरौली पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।
गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने बताया कि यह मुकभेड़ मुंबई से 900 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर हुई। कहा मारे गए नक्सलियों के पहचान की कोशिश चल रही है। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों के कुछ टॉप कमांडर भी मृतकों में शामिल है। बताया पुलिस के द्वारा हो रही तलाशी अभियान के समय यह घटना ग्यारापट्टी के वन क्षेत्र स्थित धनोरा में हुई। बताया नक्सलियों ने कमांडो को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के बाद वे जंगल की ओर भाग निकले। सुबह मर्दिनटोला गांव के पास मुठभेड़ शुरू हुई थी। घायल हुए तीन पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए हेलिकॉप्टर से नागपुर ले जाया गया। सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली छत्तीसगढ़ के जंगलों से गढ़चिरौली जाने वाले हैं।