होम Uncategorized पत्नी के मुक्के से पति की मौत

पत्नी के मुक्के से पति की मौत

महाराष्ट्र के पुणे में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने बर्थ डे पर दुबई नहीं ले जाने पर अपने पति को मुक्का मार दिया। नाक पर जोर से चोट लगने के बाद पति बेहोश होकर गिर पड़ा। नाक से खून आने और बेहोश होने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों पर पति को मृत घोषित कर दिया। पत्नी अपने जन्मदिन पर पति से दुबई ले जाने की अपेक्षा कर रही थी। उसे उम्मीद थी कि पति की तरफ उसे सरप्राइज मिलेगा। ऐसा नहीं होने पर पत्नी से पत्नी को मुक्का मारा जो मौत का कारण बन गया।

बिल्डर था महिला का पति

वानवड़ी थाने के एक अधिकारी के अनुसार मृतक निखिल खन्ना रियल एस्टेट डेवलपर था। वह वानवड़ी इलाके में रहता था। उनकी पत्नी अपने जन्मदिन पर दुबई नहीं ले जाने को लेकर अपने पति निखिल खन्ना से नाराज थी। जांच के दौरान पता चला कि मृतक की पत्नी रेणुका (36) का 18 सितंबर को जन्मदिन था। वह इसे मनाने के लिए दुबई जाना चाहती थी, लेकिन उसके पति ने इस मांग को पूरा नहीं किया। अपने पति के मुंह पर कथित तौर पर मुक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा पांच नवंबर को उनकी शादी की सालगिरह भी थी और वह पति से अच्छे उपहार की उम्मीद कर रही थी। इसके अलावा महिला इसलिए भी परेशान थी क्योंकि वह अपने रिश्तेदार के जन्मदिन के लिए दिल्ली जाना चाहती थी, लेकिन पति से इस मांग को भी पूरा नहीं किया।

तीखी झड़प में मारा मुक्का

पुलिस के अनुसार इन्हीं बातों को लेकर शुक्रवार को दंपति में तीखी बहस हुई। अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर महिला ने पति की नाक पर मुक्का मार दिया। जिससे काफी खून बहने लगा और वह बेहोश हो गया। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों द्वारा सूचित किए जाने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और खन्ना को अस्पताल ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसकी भी जांच की जा रही कि कहीं महिला ने किसी अन्य चीज से तो वार नहीं किया। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत की स्पष्ट वजह पता चल पाएगी। उन्होंने कहा कि हमने महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले में जांच की जा रही है। पुलिस ने महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

वीर्य के सैंपल से बची बलात्कारी की जान

वीर्य के सैंपल ने बचाई हत्यारे की जान भोपाल/जन की बात हमारे साथ मामला बहुत हीं दिलचस्प है, अनूठा है। बलात्कार और हत्या के एक आरोपी...

जमीन विवाद में गोली चली

जमीन विवाद में गोलीबारी गिरिडीह/जन की बात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक गुट ने हवाई फायरिंग कर दूसरे...

अब नहीं बनाएंगे ऐसी रील

चालान भरने के पैसे नहीं है - वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो से नोएडा की सड़कों तक Viral हो रही 2 लड़कियों की कहानी सुनिए – प्रीति...

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आखिरकार पति हीं निकला पत्नी का हत्यारा

जमेशदपुर/जन की बात कैसे एक पति ने कराई अपनी पत्नी की हत्या। दिलो दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी निकल कर आई...

वीर्य के सैंपल से बची बलात्कारी की जान

वीर्य के सैंपल ने बचाई हत्यारे की जान भोपाल/जन की बात हमारे साथ मामला बहुत हीं दिलचस्प है, अनूठा है। बलात्कार और हत्या के एक आरोपी...

जमीन विवाद में गोली चली

जमीन विवाद में गोलीबारी गिरिडीह/जन की बात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक गुट ने हवाई फायरिंग कर दूसरे...

अब नहीं बनाएंगे ऐसी रील

चालान भरने के पैसे नहीं है - वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो से नोएडा की सड़कों तक Viral हो रही 2 लड़कियों की कहानी सुनिए – प्रीति...

Recent Comments

error: Content is protected !!