9 ग्रहों का वर्णन शास्त्रों में है। हर एक ग्रह का एक स्वामी ग्रह भी होता है। जब ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालता है। 20 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति भी अपनी राशि बदलेंगे। गुरु 20 नवंबर को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जानिए किन राशि वालों की गुरु राशि परिवर्तन से आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार-
1. मेष-
गुरु राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। गुरु आपकी राशि के एकादश भाव में प्रवेश करेंगे। जिसके कारण आपको करियर और कारोबार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपके रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना बनेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
2. कर्क-
गुरु गोचर के प्रभाव से आपको शिक्षा के क्षेत्र में शुभ परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। नौकरीपेशा वाले जातकों की तरक्की के योग बनेंगे। आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी।
3. कन्या-
कन्या राशि वालों के अष्टम भाव में गुरु का प्रवेश होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। निवेश के लिए समय उत्तम है। अचानक धन लाभ की संभावना है।
4. मकर-
गुरु राशि परिवर्तन के प्रभाव से मकर राशि वालों को धन का लाभ हो सकता है, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। भाई-बहन के सम्बंध मधुर होंगे। निवेश में सतर्क रहने की आवश्यकता है।
इन जानकारियों का हम दावा नहीं करते। अपनाने से पहले किसी विशेज्ञ से सलाह जरूर लें।