राष्ट्रीय कायस्थवृन्द का मेहंदी महोत्सव सह सम्मान समारोह सम्पन्न
*समाज ने जो दायित्व सौंपा है उसका करूंगा बखूबी निर्वहन : चुन्नुकान्त*
*समाज हित और अधिवक्ता के हितों की रक्षा के लिये सदैव रहूंगा समर्पित : प्रकाश सहाय*
गिरिडीह/जन की बात
कायस्थों की अग्रणी संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृन्द द्वारा पवित्र सावन महीने के अवसर पर मेहदी महोत्सव सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन रविवार को चित्रांश भवन में किया गया है। जिसमें जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में जीत दर्ज करने वाले सभी सात कायस्थ समाज के अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया।
बता दें कि जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में संघ के अध्यक्ष के पद पर कायस्थ समाज के प्रकाश सहाय, उपाध्यक्ष के पद पर अजय कुमार सिन्हा मंटू, महासचिव के पद पर चुन्नुकान्त के अलावे संघ के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विशाल आनंद,चंदन कुमार सिन्हा, अमित सिन्हा एवं उत्तम कुमार सिन्हा विजयी रहे है। राष्ट्रीय कायस्थवृन्द द्वारा उन सभी विजेताओं को बुके और अंगवस्त्र (शॉल) भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर तथा कायस्थों के आराध्यदेव भगवान श्री चित्रगुप्त की स्तुति व आरती कर किया गया। जिलाध्यक्ष एमके वर्मा की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार के संचालन में आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हए वक्ताओं ने राष्ट्रीय कायस्थवृन्द को गिरिडीह का जागृत और अग्रणी सामाजिक संस्था करार देते हुए इसके क्रिया कलापों की सराहना की।
मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने कहा समाज के सक्रिय सहयोग के कारण उन्हें पुनः अधिवक्ताओं के हित मे काम करने का अवसर मिला है। वहीं महासचिव चुन्नुकान्त ने कहा कि समाज के लोगों ने पुनः हमे जो जिम्मेवारी सौंपा है यूआ जिम्मेवारी को पूरा करने की दिशा में काम करता रहूंगा। उन्होंने समाज की एकजुटता पर बल दिया और कहा कि हम सात समाज और अधिवक्ता संघ की दशा और दिशा बदलने के लिये हमेशा प्रयासरत रहेंगे।
वहीं इस अवसर पर आयोजित मेहंदी महोत्सव में काफी संख्या में समाज की महिलाएं शामिल होकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। वहीं म्यूजिकल चेयर रेस का भी सभी महिलाओं ने आनन्द लिया। जिसमे विजेता और उपविजेता रही प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने समाज की गायिका मनिका सिन्हा के गाये सावन के गीतों पर जमकर थिरकी और जमकर लुत्फ उठाया। वहीं प्रवीण सिन्हा ने भी इस दौरान कई गीतों को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी, प्रदेश अध्यक्ष संजीव रंजन सिन्हा, प्रदेश प्रभारी शिवेन्द्र कुमार सिन्हा, जिलाध्यक्ष एमके वर्मा, जिला सचिव संजीव सिन्हा सज्ज्न, उपाध्यक्ष उत्तम लाला, सचिव कुमार राकेश,, युवा अध्यक्ष अभय सिंहा, युवा सचिव रंजीत कुमार सिन्हा, नवीन कुमार सिन्हा, विकाश सिन्हा, वरिष्ठ अधिवक्ता सच्चितानंद प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, शिलधर प्रसाद, राजेश सहाय, सत्यजीत सहाय, रंजीत सिन्हा बबलू,वैभव विशाल, अर्चित कृत, शिवम आजाद, टिंकू सिन्हा, प्रवीण सिन्हा,प्रदीप सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, किरणबाला बक्सी, मधुबाला प्रसाद, मधुबाला वर्मा, संगीता सहाय, मनिका सिन्हा, स्वाति सिन्हा, शालिनी सहाय, नूपुर सिन्हा, स्वेता सिन्हा,विद्या सिन्हा, दिव्या सिन्हा,अंजू सिन्हा, मुक्ति सिन्हा, अन्नू सिन्हा, अनन्या शिक्षा, शोभा सिन्हा, रिया सिन्हा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।