होम देश-विदेश रूस ने यूक्रेन के खेरसन शहर में कब्ज़ा किया

रूस ने यूक्रेन के खेरसन शहर में कब्ज़ा किया

रूस ने यूक्रेन के खेरसन शहर में कब्ज़ा किया

 

दिल्ली / जन की बात

यूक्रेन के पहले सबसे बड़े शहर पर रूस ने कब्जा कर लिया है। मेयर ने इस बात की पुष्टि करते हुए फेसबुक पर अपने लोगों से कहा कि अब वे रूसी सेना का आदेश मानें। रूस के खेरसन शहर में लगभग 3 लाख लोग रहते हैं। यह राजधानी कीव से 300 मील दक्षिण में है। बता दें कि रूस इस शहर पर पिछले तीन दिनों से हमले कर रहा है। यहां रिहाइशी इलाकों और अस्पतालों को भी नहीं बख्शा गया है। हालांकि यूक्रेन की सरकार की तरफ से इस शहर पर रूसी कब्जे को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है।

बुधवार रात ओडेशा शहर पर भी रूस की सेना ने हमला कर दिया। इसे यूक्रेन की पोर्ट सिटी के नाम से जाना जाता है। यह खेरसन से लगभग 125 मील की दूरी पर पश्चिम में स्थित है। जानकारों का कहना है कि रूस के वॉरशिप ओडेसा के तट पर पहुंच गए हैं और कभी भी हमला कर सकते हैं।

 

खेरसन के मेयर ने बुधवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा, शहर अब भी यूक्रेन के नियंत्रण में है लेकिन अब यह पूरी तरह टूट चुका है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक वीडियो जारी करके कहा कि यूक्रेन के लोग रूस की सेना का जमकर मुकाबला करें। हमें उनके सामने हार नहीं मानना है। उन्होंने कहा कि हम वही लोग हैं जो कि रूस के विमानों को ध्वस्त कर रहे हैं। हम न तो उन्हें यहां शांति से रहने देंगे और न ही भोजन करने देंगे।

जेलेंस्की ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की कि क्या रूस ने कुछ शहरों पर कब्जा जमा लिया है या फिर अब भी वे यूक्रेनी नियंत्रण में हैं। वहीं खेरसन के मेयर ने कहा कि रूस के 10 हथियारबंद सैन्य अधिकारी सिटी हॉल की बिल्डिंग में पहुंचे थे। रूस के इन अधिकारियों ने कहा कि वे लोग इस शहर का प्रशासन अपने हाथ में लेना चाहते हैं।

बता दें  कि इससे पहले यूक्रेन के दो प्रांतों पर रूस कब्जा कर चुका है। इन्हें अलगाववादी प्रांत माना जाता है। इसी तरह खेरसन पर भी रूस अपना अधिकार करना चाहता है। यह शहर ब्लैक सी के किनारे है और डोनेत्स्क से 260 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में यूक्रेन पर पकड़ बनाने के लिए इस शहर को अहम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

मोरक्को में जबरदस्त भूकंप, सैकड़ों हताहत

मोरक्को में जबरदस्त भूकंप, सैकड़ों हताहत दिल्ली/जन की बात अफ्रीकीदेश मोरक्को ( Earthquake in Morocco) में सुबह-सुबह शक्तिशाली भूंकप ने तबाही मचा दी। यहां धरती के...

केंद्रीय मंत्री के घर में बेटे के दोस्त की हत्या : मंत्री के बेटे की पिस्टल से सिर में मारी गोली, बेड के पास...

केंद्रीय मंत्री के घर में बेटे के दोस्त की हत्या : मंत्री के बेटे की पिस्टल से सिर में मारी गोली, बेड के पास...

390 करोड़ की बेनामी संपत्ति मिली

जलाना/ जन की बात महाराष्ट्र के जालाना में आयकर विभाग एक कारोबारी के ठिकानों रेड चर्चा का विषय बन गया है. करीब आठ दिनों तक चली...

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आखिरकार पति हीं निकला पत्नी का हत्यारा

जमेशदपुर/जन की बात कैसे एक पति ने कराई अपनी पत्नी की हत्या। दिलो दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी निकल कर आई...

वीर्य के सैंपल से बची बलात्कारी की जान

वीर्य के सैंपल ने बचाई हत्यारे की जान भोपाल/जन की बात हमारे साथ मामला बहुत हीं दिलचस्प है, अनूठा है। बलात्कार और हत्या के एक आरोपी...

जमीन विवाद में गोली चली

जमीन विवाद में गोलीबारी गिरिडीह/जन की बात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक गुट ने हवाई फायरिंग कर दूसरे...

अब नहीं बनाएंगे ऐसी रील

चालान भरने के पैसे नहीं है - वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो से नोएडा की सड़कों तक Viral हो रही 2 लड़कियों की कहानी सुनिए – प्रीति...

Recent Comments

error: Content is protected !!