संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत मायके वालों ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया
खोरीमहुआ / जन की बात
धनवार थाना क्षेत्र के चीतरडीह ग्राम में सोमवार रात्रि संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला का शव उसी के घर में फाँसी सेझलता मिला। वहीं मृतक के मायके वालों ने थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। हालांकि इस मामले के साक्षी बने मृतक महिला का चार वर्षीय पुत्र छोटू ने तोतली आवाज में कहा कि पापा, मम्मी के मार, आर ऊपर में टांग। बता दें कि महिला घर के रसोई में फांसी के फंदे पर मृत पाई गई। 30 वर्षीय गुडिया देवी के चार वर्षीय पुत्र वे अपनी मां की मौत के बाद तोतली जुबान से नानी, नाना तथा ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस को बता रहा था| वह बता रहा था कि पापा और मम्मी के बीच झगड़ा हुआ उसके बाद उसके पिता ने मम्मी को मारकर ऊपर लटका दिया| घटना की जानकारी पड़ोसियों को नही थी| सुबह आंख खुलते ही गुडिया के घर के अगल – बगल स्थानीय मुखिया के साथ पुलिस को मंडराते लोगो ने देखा तो इस बात की भनक उन्हें लगी| चर्चा है कि घटना के बाद उसके पति धनवार थाना पहुंचा और खुद को पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया| इधर जानकारी मिलने पर सुबह छह बजे के करीब धनवार थाना प्रभारी नागेंद्रे कुमार सदलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया| इधर गांव के ही रहने वाले मृतका के पिता जगदीश साव, भाई उपेन्द्र साव, रवि साव, ने मृतका के पति, ससुर समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज़ की खातिर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है| कहा कि करीब बारह वर्ष पूर्व उमेश ने गुडिया से लव मेरेज की थी| बताया कि शादी के करीब एक डेढ़ साल दोनों का दाम्पत्य जीवन तो खुशहालमय रहा| लेकिन उसके बाद दहेज़ की मांग को लेकर उमेश, गुडिया को प्रताड़ित करने लगा| मारपीट के कारण कई बार फैसला भी हुआ था | परिवार वालो के मर्जी खिलाफ शादी होने के कारण गुडिया मायके वालो को कुछ बताती भी नही थी और पति व ससुराल वालो द्वारा दी जा रही यातनाये को बर्दाश्त कर जीवन यापन कर रही थी| गुडिया के दो बेटा और एक बेटी है| जिसकी उम्र क्रमशः दस से चार वर्ष के बीच है|
गुडिया ने आत्महत्या की है या ससुराल वालो ने उसकी हत्या कर दी है इसके सवाल पर धनवार थाना प्रभारी नागेन्द्र कुमार ने बताया की फिलहाल यह स्पष्ट नही कहा जा सकता है| पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ बताया जा सकता है| मृतका के मायके वालो ने पति समेत ससुराल वालो पर हत्या करने का आरोप लगाया है| जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जाँच पड़ताल की जा रही है| पति द्वारा सरेंडर के सवाल पर उन्होंने इनकार करते हुए बताया कि किसी ने सरेंडर नही किया है| गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है|