होम देश-विदेश सऊदी अरब ने तबलीगी जमात पर लगाया प्रतिबंध

सऊदी अरब ने तबलीगी जमात पर लगाया प्रतिबंध

सऊदी अरब ने तबलीगी जमात पर लगाया प्रतिबंध
बताया आतंकवाद का द्वार

दिल्ली/जन की बात
सऊदी अरब सरकार ने सुन्नी इस्लामी अतिवादी संगठन तबलीगी जमात पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने इस संगठन को आतंकवाद के प्रवेश द्वारों में से एक बताया है। सऊदी इस्लामिक मामलों के मंत्रालय ने मस्जिद में उपदेशकों को आदेश दिया है कि वे लोगों को तबलीगी जमात के बारे में आगाह करने के लिए अगले शुक्रवार को बताएं। सरकार से मस्जिदों से इस संगठन के पथभ्रष्टता, विचलन और खतरे के बारे में बताने को कहा है। कहा गया कि यह आतंकवाद के द्वारों में से एक है। तबलीगी जमात की सबसे प्रमुख गलतियों को बताने को कहा गया है। मंत्रालय ने समाज को इस संगठन से होने वाले खतरे को लेकर बताने को कहा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1926 में भारत में बना तबलीगी जमात एक सुन्नी इस्लामिक मिशनरी आंदोलन है जो मुसलमानों से सुन्नी इस्लाम के शुद्ध रूप में लौटने और धार्मिक रूप से चौकस रहने की अपील करता है। यह संगठन ड्रेसिंग, व्यक्तिगत व्यवहार और अनुष्ठानों की शुद्ध इस्लामी रूप की वकालत करता है। एक अनुमान के मुताबिक दुनिया भर में तबलीगी जमात के 35-40 करोड़ सदस्य हैं। इनका दावा है कि इनका फोकस एरिया धर्म है और ये राजनीतिक गतिविधियों से बचते हैं। यूनाइटेड स्टेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ पीस ने तबलीगी जमात को एक इस्लामी पुनरुत्थानवादी संगठन के रूप में बताया है। कहा है कि आतंकवाद संबंध में कई बार इस संगठन का नाम सामने आया है। भारत में पिछले साल लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के लिए कोविड महामारी की पहली लहर के दौरान दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र में एक सामूहिक सभा के संगठन के लिए समूह की कड़ी आलोचना की गई थी। प्यू रिसर्च सेंटर की मानें तो तबलीगी जमात पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका और दक्षिण एशिया सहित दुनिया भर के लगभग 150 देशों में सक्रिय है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिण एशिया खासकर इंडोनेशिया, मलेशिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान और थाईलैंड में जैसे देशों में इस संगठन के सदस्य करोड़ों में हैं।

RELATED ARTICLES

मोरक्को में जबरदस्त भूकंप, सैकड़ों हताहत

मोरक्को में जबरदस्त भूकंप, सैकड़ों हताहत दिल्ली/जन की बात अफ्रीकीदेश मोरक्को ( Earthquake in Morocco) में सुबह-सुबह शक्तिशाली भूंकप ने तबाही मचा दी। यहां धरती के...

केंद्रीय मंत्री के घर में बेटे के दोस्त की हत्या : मंत्री के बेटे की पिस्टल से सिर में मारी गोली, बेड के पास...

केंद्रीय मंत्री के घर में बेटे के दोस्त की हत्या : मंत्री के बेटे की पिस्टल से सिर में मारी गोली, बेड के पास...

390 करोड़ की बेनामी संपत्ति मिली

जलाना/ जन की बात महाराष्ट्र के जालाना में आयकर विभाग एक कारोबारी के ठिकानों रेड चर्चा का विषय बन गया है. करीब आठ दिनों तक चली...

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आखिरकार पति हीं निकला पत्नी का हत्यारा

जमेशदपुर/जन की बात कैसे एक पति ने कराई अपनी पत्नी की हत्या। दिलो दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी निकल कर आई...

वीर्य के सैंपल से बची बलात्कारी की जान

वीर्य के सैंपल ने बचाई हत्यारे की जान भोपाल/जन की बात हमारे साथ मामला बहुत हीं दिलचस्प है, अनूठा है। बलात्कार और हत्या के एक आरोपी...

जमीन विवाद में गोली चली

जमीन विवाद में गोलीबारी गिरिडीह/जन की बात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक गुट ने हवाई फायरिंग कर दूसरे...

अब नहीं बनाएंगे ऐसी रील

चालान भरने के पैसे नहीं है - वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो से नोएडा की सड़कों तक Viral हो रही 2 लड़कियों की कहानी सुनिए – प्रीति...

Recent Comments

error: Content is protected !!