होम गिरिडीह जमुआ विधायक ने किया छठ घाट का निरीक्षण

जमुआ विधायक ने किया छठ घाट का निरीक्षण

0
jan ki bat kedar hazra
jan ki bat- kedar hazra
जमुआ विधायक ने किया छठ घाट का निरीक्षण
लोक आस्था का पर्व छठ की धूम हर क्षेत्र में है। पर्व को लेकर हर आम और ख़ास इसकी तैयारियों में ब्यस्त है। छठ घाटों की साफ सफाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जमुआ विधायक केदार हाजरा ने मिर्जागंज-जगन्नाथडीह स्थित जलीय सूर्य मंदिर के छठ घाटों का निरीक्षण किया। समिति के पदाधिकारियों को इस सम्बंध में कई निर्देश दिए। कहा कि यह बहुत दुःखद है कि लोग घाटों की साफ सफ़ाई औऱ पवित्रता को लेकर गंभीर नहीं होते हैं। सारी बातें समिति पर थोपना कहीं से भी उचित नहीं है। हमें आस्था है। हमें खुद से इन चीजों को समझने की आवश्यकता है। समिति निवेदन कर सकती है। समिति हर चीज के लिए पहरेदारी नहीं कर सकती है। विधायक ने समिति को भी शीघ्रता पूर्वक घाटों की सफाई करनवाने और सुरक्षा बेरिकेटिंग लगाने को कहा। विधायक ने मौके पर विद्युत विभाग के एसडीओ लव कुमार को जल्द से यहां के ट्रांसफ़ॉर्मर को ठीक कर उसे चालू करने का निर्देश दिया। मौके पर समिति के अध्यक्ष सदानंद साव, विजय साव उर्फ मोहन, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत राम, उमेश साव, सूचित कुमार गुप्ता, मंदिर ब्यस्थापक लक्ष्मण राय इत्यादि की उपस्थिति रही।
पल- पल की खबर के लिए-> जन की बात page को जरूर Like करें।

 

कोई टिप्पणी नहीं है

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version