होम राजनीति कांग्रेस के स्टार प्रचारक और झारखंड प्रभारी हुए भाजपा के

कांग्रेस के स्टार प्रचारक और झारखंड प्रभारी हुए भाजपा के

कांग्रेस के स्टार प्रचारक और झारखंड प्रभारी हुए भाजपा के

दिल्ली, रांची / जन की बात
मंगलवार दोपहर को झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह अब भाजपा के हो गए। मंगलवार सुबह से ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के बीजेपी ज्वॉइन करने की चर्चा हो रही थी। इस बीच आरपीएन सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान कर दिया। कहा कि ऐसे वक्त में जब देश महान गणतंत्र के गठन का जश्न मना रहा है, मैं अपनी राजनीतिक यात्रा की नई शुरुआत कर रहा हूं।बताते चलें कि अभी उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस ने आरपीएन सिंह को स्टार प्रचारक के रूप में भी सूचीबद्ध किया था।

“नाराजगी थी तो हाईकमान से बात करते – राजेश ठाकुर”

झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के कांग्रेस से इस्तीफे और भाजपा जॉइन करने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आरपीएन सिंह का फैसला ठीक नहीं है। यदि कोई नाराजगी या असंतोष था तो उनको हाईकमान से इस पर चर्चा करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता कि किन वजहों से आरपीएन सिंह ने ऐसा फैसला किया है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है और सबकी सुनी जाती है। कहा आरपीएन सिंह का इस्तीफा जरूर निराश करने वाला है लेकिन उनके जाने से पार्टी की स्थिति पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
राजेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने आरपीएन सिंह को हमेशा पूरा मान और सम्मान दिया। हाईकमान ने महत्वपूर्ण पद दिए। सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने प्यार दिया। बावजूद इसके उनको किस बात की नाराजगी या असंतोष था, ये वही जानते हैं।

RELATED ARTICLES

CID ने पूर्व मुख्यमंत्री को हिरास्त में लिया चेन्नई/जन की बात आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को राज्य के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने...

थमा प्रचार का शोर

थमा प्रचार का शोर डुमरी/जन की बात डुमरी उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर रविवार की शाम थम गया. प्रचार का शोर थमने से पहले सीएम...

गिरिडीह कांग्रेस कमेटी के नेताओ ने किया प्रेसवार्ता, सिलेंडर को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला

गिरिडीह कांग्रेस कमेटी के नेताओ ने किया प्रेसवार्ता, सिलेंडर को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला   गिरिडीह/जन की बात गिरिडीह कांग्रेस कमेटी ने रविवार को प्रेसवार्ता...

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आखिरकार पति हीं निकला पत्नी का हत्यारा

जमेशदपुर/जन की बात कैसे एक पति ने कराई अपनी पत्नी की हत्या। दिलो दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी निकल कर आई...

वीर्य के सैंपल से बची बलात्कारी की जान

वीर्य के सैंपल ने बचाई हत्यारे की जान भोपाल/जन की बात हमारे साथ मामला बहुत हीं दिलचस्प है, अनूठा है। बलात्कार और हत्या के एक आरोपी...

जमीन विवाद में गोली चली

जमीन विवाद में गोलीबारी गिरिडीह/जन की बात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक गुट ने हवाई फायरिंग कर दूसरे...

अब नहीं बनाएंगे ऐसी रील

चालान भरने के पैसे नहीं है - वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो से नोएडा की सड़कों तक Viral हो रही 2 लड़कियों की कहानी सुनिए – प्रीति...

Recent Comments

error: Content is protected !!