होम मौसम अगले दो दिनों तक बारिश के आसार

अगले दो दिनों तक बारिश के आसार

अगले दो दिनों तक बारिश के आसार
चक्रवर्ती तूफान जवाद का असर, कई ट्रेनें रद्द

रांची/जन की बात
अगले दो दिनों तक झारखंड में बारिश के आसार हैं। च्रक्रवाती तूफान जवाद का असर अगले चार दिनों तक रहेगा।  तूफान के मद्देनजर समुद्री तटीय इलाकों से जोड़ने वाली रांची रेलमंडल आने व जाने वाली पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। झारखण्ड विद्युत विभाग ने भी फील्ड में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि तूफान के प्रभाव से झारखंड में आसमान में बादल छाए रहेंगे, शुक्रवार दोपहर बाद से कोल्हान, सिमडेगा, समेत आसपास के इलाके में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश होगी।
चार और पांच दिसंबर को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में कई स्थानों मेंबारिश होगी। छह दिसम्बर को उत्तर पूर्वी भाग में हल्के दर्जे की बारिश के आसार है।

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची रेलमंडल आने व जाने वाली ट्रेन संख्या 13351 धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस तीन दिसंबर को धनबाद से रद्द कर दी गई है। यह ट्रेन रांची होकर गुजरती है। ट्रेन संख्या 12876 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी एक्सप्रेस को भी तीन तारीख को आनंद विहार दिल्ली से रद्द कर दी गई। ट्रेन संख्या 18451 हटिया-पुरी एक्सप्रेस को हटिया से और ट्रेन संख्या 18452 पुरी-हटिया एक्सप्रेस को पुरी स्टेशन से तीन दिसंबर को रद्द रहेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 18637 हटिया-बेंगलुरु कैंट एक्सप्रेस भी हटिया से चार तारीख को रद्द रहेगी। जिन यात्रियों ने पूर्व में उक्त ट्रेनों में आरक्षित टिकट लिया है, उनके टिकट का पूरा रिफंड किया जाएगा।

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र शुक्रवार शाम तक डिप्रेशन में बदल जाएगा। इसके बाद चक्रवाती तूफान जवाद शनिवार को सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिसा के तट पर किसी स्थान पर टकराएगा। निम्न दबाव के क्षेत्र के डिप्रेशन में बदलने का आंशिक असर शुक्रवार को राज्य के दक्षिणी भाग में दिखेगा।
राज्य में सात-आठ दिसंबर से ठंड बढ़ेगी। चक्रवाती तूफान का असर छह दिसंबर के बाद समाप्त हो जाएगा। इसके बाद आसमान में छाए बादल के छंटते ही रात के तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद कनकनी के साथ ठंड बढ़ जाएगी। इस दौरान सुबह में नमी, जलीय और वन क्षेत्र वाले इलाके में सुबह में कोहरा-धुंध कायम रहेगा।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आखिरकार पति हीं निकला पत्नी का हत्यारा

जमेशदपुर/जन की बात कैसे एक पति ने कराई अपनी पत्नी की हत्या। दिलो दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी निकल कर आई...

वीर्य के सैंपल से बची बलात्कारी की जान

वीर्य के सैंपल ने बचाई हत्यारे की जान भोपाल/जन की बात हमारे साथ मामला बहुत हीं दिलचस्प है, अनूठा है। बलात्कार और हत्या के एक आरोपी...

जमीन विवाद में गोली चली

जमीन विवाद में गोलीबारी गिरिडीह/जन की बात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक गुट ने हवाई फायरिंग कर दूसरे...

अब नहीं बनाएंगे ऐसी रील

चालान भरने के पैसे नहीं है - वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो से नोएडा की सड़कों तक Viral हो रही 2 लड़कियों की कहानी सुनिए – प्रीति...

Recent Comments

error: Content is protected !!