चार युवकों ने मिलकर नाबालिग छात्रा और विवाहिता के साथ गैंगरेप किया
सतगावां / जन की बात
झारखंड के कोडरमा में चार युवकों ने मिलकर एक नौवीं की छात्रा और एक विवाहिता को एक साथ हवस का शिकार बनाया। फिर दोनों के कपड़े उतारकर वीडियो बना लिया और मामला उजागर करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। लेकिन दोनों ने साहस दिखाते हुए पुलिस से शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने चार में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज वारदात कोडरमा जिले के सतगावां थाना इलाके के एक गांव की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना 22 फरवरी की है। दोनों पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि गत 22 फरवरी को वन पर्यावरण मेला देखकर एक युवक के साथ अपने गांव लौट रही थीं। तभी रास्ते में 8-10 युवकों ने उन्हे घेर लिया। साथ वाले युवक को मारपीट कर भगा दिया और उसका मोबाइल भी छीन लिया। सभी युवक दोनों को जबरदस्ती जंगल की ओर लेकर चले गये सतगावां के करचैता जंगल में ले जाकर उनके साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया। नाबालिग छात्रा के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया तो विवाहिता को एक लड़के हवस का शिकार बनाया।
घटना के चार दिनों तक दोनों इस डर से चुप रहीं कि कहीं वीडियो वायरल नही कर दे। लेकिन साहस करके दोनों सतगावां पुलिस थाने पहुंची और चारों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। उनकी शिकायत पर आदेश यादव, सुजीत यादव, मुख्तार मियां, शंकर कुमार यादव, और नीतीश कुमार यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कांड के अन्य नामजद और अज्ञात आरोपी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी है।