होम क्राइम धन कुबेर निकला भूअर्जन पदाधिकारी

धन कुबेर निकला भूअर्जन पदाधिकारी

धन कुबेर निकला भूअर्जन पदाधिकारी

पटना/जन की बात
करोड़ों के मालिक हैं बिहार के रोहतास के भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की छापेमारी के बाद जमीन-जायदाद के मिले कागजात और मकान की भव्यता देख जांच से जुड़े अधिकारी तक हैरान हैं। अधिकारियों को अनुमान है कि भू-अर्जन पदाधिकारी की संपत्ति का मूल्य 50 करोड़ तक पहुंच सकता है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता की जिन संपत्तियों का पता लगाया है, उसमें 31 अचल संपत्तियां हैं। इनमें अररिया के मौजा फारबिसगंज में 9 प्लॉट, अररिया के ही जोगबनी में 1, मौजा सिकटी में 3 प्लॉट हैं। इसके अलावा किशनगंज जिले में अलग-अलग जगहों पर 8 प्लॉट खरीदा गया है। इसके अलावा फारबिसगंज के सदर रोड में दो मंजिला भव्य मकान भी है। वहीं पटना नागेश्वर कॉलोनी और आनंदपुरी स्थित सिटी इन्कलेव में फ्लैट है। कई फ्लैट की खरीदारी को लेकर रकम का भुगतान किए जाने से संबंधित दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। सभी संपत्तियां खुद, पत्नी, पुत्र, मां और भाई के नाम पर खरीदी गई है।
राजेश कुमार गुप्ता की पत्नी अमिता रानी के नाम पर रांची में 1800 वर्गफीट की एक जमीन है। वहीं रांची में ही 55 हजार वर्गफीट जमीन होने की बात सामने आई है। जांच से जुड़े अधिकारियों को आशंका है कि यह जमीन भी काफी कीमती हो सकती है और इसमें बड़े पैमाने पर काला धन खपाया गया है। इस जमीन और वहां हो रहे निर्माण कार्य की छानबीन करने जल्द निगरानी की टीम रांची भेजी जाएगी। इसके अलावा पूर्णिया में भी 4 बीघा जमीन है।
राजेश कुमार गुप्ता और उनके परिजनों के 25 बैंक खातों का पता चला है। निगरानी ब्यूरो इन खातों से हुई एक-एक लेनदेन की जांच करेगी। सभी पासबुक को अपडेट भी किया जाएगा ताकि इसमें जमा रकम का सही पता चल सके। जल्द ही सभी पासबुक को अपडेट किया जाएगा।
निगरानी द्वारा दर्ज मुकदमे के अनुसार राजेश कुमार गुप्ता वर्ष 1996 में सरकारी नौकरी में आए। तब से अबतक उनका अनुमानित वेतन 90 लाख रुपए होता है। ऋण से उन्हें 19 लाख की आय हुई जबकि पत्नी का अन्य स्रोतों से अनुमानित आय 10 लाख है। बेटे की अनुमानित आय 15 लाख रुपए बताया जाता है। इसके अलावा उनके भाई की आय 30 लाख आंकी गई है। इसके अलावा भाई और मां के द्वारा बेचे गए जमीन से 6.87 लाख की आमदनी हुई। इस प्रकार उनका और उनके भाई, पत्नी, बेटे और मां की कुल अनुमानित आय 1,70, 87,000 रुपए आंकी गई है। वहीं राजेश कुमार गुप्ता का अनुमानित खर्च 38 लाख रुपए लगाया गया है। इस हिसाब से परिवार का बचत 1,32,87 000 होना चाहिए पर चल-अलच संपत्ति मिलाकर 2,22,98,984 रुपए होती है। इसमें बड़ा हिस्सा अचल संपत्ति का है जो कि कागज पर की गई खरीद के अनुसार है। हालांकि बाजार भाव के अनुसार इन संपत्तियों की कीमत कई गुना ज्यादा बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

आखिरकार पति हीं निकला पत्नी का हत्यारा

जमेशदपुर/जन की बात कैसे एक पति ने कराई अपनी पत्नी की हत्या। दिलो दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी निकल कर आई...

पंचायत समिति सदस्य की हत्या

पंचायत समिति सदस्य की हत्या हज़ारीबाग/जन की बात बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा का पंचायत समिति सदस्य जोराकाठ निवासी मोहन महतो (33) की हत्या कर दी गई।...

अपराधियों ने एटीएम उखाड़ ले गए

अपराधियों ने एटीएम उखाड़ ले गए जामताड़ा/जन की बात अपराधियों के हौसले बढ़े,एटीएम की चोरी कर पुलिस को दी चुनौती,पुलिस ने उखाड़े गए एटीएम और बोलेरो...

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आखिरकार पति हीं निकला पत्नी का हत्यारा

जमेशदपुर/जन की बात कैसे एक पति ने कराई अपनी पत्नी की हत्या। दिलो दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी निकल कर आई...

वीर्य के सैंपल से बची बलात्कारी की जान

वीर्य के सैंपल ने बचाई हत्यारे की जान भोपाल/जन की बात हमारे साथ मामला बहुत हीं दिलचस्प है, अनूठा है। बलात्कार और हत्या के एक आरोपी...

जमीन विवाद में गोली चली

जमीन विवाद में गोलीबारी गिरिडीह/जन की बात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक गुट ने हवाई फायरिंग कर दूसरे...

अब नहीं बनाएंगे ऐसी रील

चालान भरने के पैसे नहीं है - वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो से नोएडा की सड़कों तक Viral हो रही 2 लड़कियों की कहानी सुनिए – प्रीति...

Recent Comments

error: Content is protected !!