होम क्राइम जंगल में मिली नवजात जिंदा बच्ची, ममता हुई शर्मसार

जंगल में मिली नवजात जिंदा बच्ची, ममता हुई शर्मसार

0

जंगल में मिली नवजात जिंदा बच्ची, ममता हुई शर्मसार

चंद्रपुरा / जन की बात
चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली जंगल के रास्ते मे एक झाड़ी में एक जिंदा नवजात शिशु मिली। बताया गया कि संतोष कुमार हेंब्रम सुबह करीब 6 बजे जंगल के रास्ते पेटरवार अपने डियूटी में जा रहे थे। इस दौरान उसे बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर रुक गया। उसने देखा कि झाड़ी में एक बच्ची पड़ी हुई मिली, जो काफी रो रही थी। इसके बाद संतोष ने अपने पत्नी को फोन पर सारी व्यथा बताया। यह सुन उसकी पत्नी उक्त स्थान पर पहुंची। उसने बच्ची को घर लेकर आ गई तथा इसकी सूचना स्थानीय थाना के पुलिस को दिया। खबर मिलते ही थाना के अधिकारी ने संतोष कुमार हेंब्रम के घर पहुंचे। अधिकार ने बच्चे की हालात को देखकर बच्ची का को देखभाल महिला को करने के लिए छोड़ दिये।
कुछ लोगो के साथ देखा जाता है कि शादी के बाद कई वर्ष गुजर जाता है परंतु बच्चा नही हो पाता है। दंपति डॉक्टर को दिखाते है, कई मन्नते मांगते है, पूजा अर्चना करते है ताकि एक बच्चा हो सके। परंतु यह घटना इतनी शर्मसार है कि हवस का शिकार उस बच्ची को उठाना पड़ा। जो बेशर्म कठोर दिल वाले इसे मरने छोड़ दिया। सभी ने इस कार्य के लिए संतोष कुमार हेंब्रम और उसकी पत्नी की सराहना की। संतोष की पत्नी ने कहा कि मेरी कोई बेटी नही थी। कुदरत ने हमे एक बेटी दे दिया। लक्ष्मी के दिन मेरे आंगन में लक्ष्मी आई है।

कोई टिप्पणी नहीं है

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version