होम देश-विदेश माली में फंसे शेष दस मजदूरों की शनिवार को होगी वापसी

माली में फंसे शेष दस मजदूरों की शनिवार को होगी वापसी

माली में फंसे शेष दस मजदूरों की शनिवार को होगी वापसी

बगोदर / जन की बात

दक्षिण अफ्रीका के माली में फंसे 33 मजदूरों में 23 की वापसी हो गई है। शेष बच्चे दस मजदूरों की भी वापसी दो दिनों के अंदर हो जाएगी। वतन वापसी के लिए शुक्रवार को दसों मजदूर वहां से उड़ान भरेंगे। शनिवार को सभी घर पहुंच जाएंगे। प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य कर रहे सिकंदर अली ने इसकी जानकारी दी है। बताया कि अफ्रीका स्थित माली में फंसे झारखंड के दस मजदूर 19 फरवरी शनिवार को रांची पहुंचेंगे।आखिरी जत्थे में वतन लौटने वाले मजदूरों में बगोदर प्रखंड के ढिबरा के टिकेश्वर महतो, परतापुर के
कुंजलाल महतो, तिरला के शंकर महतो, बिष्णुगढ प्रखंड के मडमो के मोहन महतो, नेरकी के भेखलाल महतो, फाराचांच के हेमलाल महतो, उच्चाघाना के रूपलाल महतो, बंदखारो के टुकेश्वर महतो, बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत गोरहर के सुकर महतो और चुरचू प्रखंड के बांदा के मनोज महतो शामिल हैं। बता दें कि हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले के 33 मजदूर माली में फंसे हुए थे। 16 जनवरी को सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर वतन वापसी एवं बकाया मजदूरी के भुगतान में सहयोग की अपील केंद्र और राज्य सरकार से कु थी। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार की पहल पर मजदूरों की समस्याएं दूर हुई और वतन वापसी होने लगी। पहले जत्था में 6 मजदूर, दूसरे जत्था में 7 और तीसरे जत्था में 10 मजदूरो की सकुशल वतन वापसी हो चुकी है।

फोटो- 17 जीआरडी 83, माली दूतावास में अधिकारियों के साथ प्रवासी मजदूर

RELATED ARTICLES

मोरक्को में जबरदस्त भूकंप, सैकड़ों हताहत

मोरक्को में जबरदस्त भूकंप, सैकड़ों हताहत दिल्ली/जन की बात अफ्रीकीदेश मोरक्को ( Earthquake in Morocco) में सुबह-सुबह शक्तिशाली भूंकप ने तबाही मचा दी। यहां धरती के...

केंद्रीय मंत्री के घर में बेटे के दोस्त की हत्या : मंत्री के बेटे की पिस्टल से सिर में मारी गोली, बेड के पास...

केंद्रीय मंत्री के घर में बेटे के दोस्त की हत्या : मंत्री के बेटे की पिस्टल से सिर में मारी गोली, बेड के पास...

390 करोड़ की बेनामी संपत्ति मिली

जलाना/ जन की बात महाराष्ट्र के जालाना में आयकर विभाग एक कारोबारी के ठिकानों रेड चर्चा का विषय बन गया है. करीब आठ दिनों तक चली...

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आखिरकार पति हीं निकला पत्नी का हत्यारा

जमेशदपुर/जन की बात कैसे एक पति ने कराई अपनी पत्नी की हत्या। दिलो दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी निकल कर आई...

वीर्य के सैंपल से बची बलात्कारी की जान

वीर्य के सैंपल ने बचाई हत्यारे की जान भोपाल/जन की बात हमारे साथ मामला बहुत हीं दिलचस्प है, अनूठा है। बलात्कार और हत्या के एक आरोपी...

जमीन विवाद में गोली चली

जमीन विवाद में गोलीबारी गिरिडीह/जन की बात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक गुट ने हवाई फायरिंग कर दूसरे...

अब नहीं बनाएंगे ऐसी रील

चालान भरने के पैसे नहीं है - वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो से नोएडा की सड़कों तक Viral हो रही 2 लड़कियों की कहानी सुनिए – प्रीति...

Recent Comments

error: Content is protected !!