होम देश-विदेश माली में फंसे शेष दस मजदूरों की शनिवार को होगी वापसी

माली में फंसे शेष दस मजदूरों की शनिवार को होगी वापसी

0

माली में फंसे शेष दस मजदूरों की शनिवार को होगी वापसी

बगोदर / जन की बात

दक्षिण अफ्रीका के माली में फंसे 33 मजदूरों में 23 की वापसी हो गई है। शेष बच्चे दस मजदूरों की भी वापसी दो दिनों के अंदर हो जाएगी। वतन वापसी के लिए शुक्रवार को दसों मजदूर वहां से उड़ान भरेंगे। शनिवार को सभी घर पहुंच जाएंगे। प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य कर रहे सिकंदर अली ने इसकी जानकारी दी है। बताया कि अफ्रीका स्थित माली में फंसे झारखंड के दस मजदूर 19 फरवरी शनिवार को रांची पहुंचेंगे।आखिरी जत्थे में वतन लौटने वाले मजदूरों में बगोदर प्रखंड के ढिबरा के टिकेश्वर महतो, परतापुर के
कुंजलाल महतो, तिरला के शंकर महतो, बिष्णुगढ प्रखंड के मडमो के मोहन महतो, नेरकी के भेखलाल महतो, फाराचांच के हेमलाल महतो, उच्चाघाना के रूपलाल महतो, बंदखारो के टुकेश्वर महतो, बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत गोरहर के सुकर महतो और चुरचू प्रखंड के बांदा के मनोज महतो शामिल हैं। बता दें कि हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले के 33 मजदूर माली में फंसे हुए थे। 16 जनवरी को सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर वतन वापसी एवं बकाया मजदूरी के भुगतान में सहयोग की अपील केंद्र और राज्य सरकार से कु थी। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार की पहल पर मजदूरों की समस्याएं दूर हुई और वतन वापसी होने लगी। पहले जत्था में 6 मजदूर, दूसरे जत्था में 7 और तीसरे जत्था में 10 मजदूरो की सकुशल वतन वापसी हो चुकी है।

फोटो- 17 जीआरडी 83, माली दूतावास में अधिकारियों के साथ प्रवासी मजदूर

कोई टिप्पणी नहीं है

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version