पुरूष नसबंदी चलंत वाहन को हरी झंडी
गिरिडीह/जन की बात
उपायुक्त के निर्देश के आलोक में चैताडीह अस्पताल में सिविल सर्जन ने परिवार नियोजन भारत सरकार महत्वकांक्षी योजना पुरुष नसबंदी अभियान के तहत चलंत वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बुधवार को चैताडीह अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन के द्वारा परिवार नियोजन भारत सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम पुरुष नसबंदी अभियान 2021 का चलंत वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन ने कहा कि सचिव, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड रांची द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा परिवार नियोजन भारत सरकार का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। परिवार कल्याण कार्यक्रम में पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने के मकसद से अब राज्य सरकार के निर्देश पर पुरुष नसबंदी अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि पुरुष नसबंदी उपलब्धि को बढ़ाने हेतु दिनांक 16 नवंबर 2021 से 29 दिसंबर 2021 पुरुष नसबंदी पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा इस वर्ष की थीम *”पुरुषों ने परिवार नियोजन अपनाया, सुखी परिवार का आधार बनाया”* है।उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर जिला स्तर पखवाड़ा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु एक्शन प्लान बनाया गया है एवं विभिन्न स्वास्थ्य कर्मियों यथा मेल हैल्थ वर्कर, MPW, ANM GNM एवं सहिया का पुरुष नसबंदी तथा महिला बंध्याकरण हेतु लक्ष्य निर्धारित दिया गया है। इस पखवाड़ा में पुरषों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु ANM, BEE, HEE, MPW, सहिया समाज कल्याण विभाग की आंगनबाड़ी सेविका, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड मिशन की सखी मंडल तथा पंचायती राज का सहयोग लिया जा रहा है।साथ ही अन्य माध्यमों के जरिए प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही इस अभियान में कोविड-19 के अंतर्गत सभी प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि इस अभियान में शत-प्रतिशत अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए तथा फेस मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर डॉ सिद्धार्थ सान्याल, डीपीएम व अन्य अधिकारी, कर्मचारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।