होम देश-विदेश रूस ने यूक्रेन के खारकीव में हमला तेज किया

रूस ने यूक्रेन के खारकीव में हमला तेज किया

0

रूस ने यूक्रेन के खारकीव में हमला तेज किया

दिल्ली / जन की बात

रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे शहर खार्किव में हमला तेज कर दिया है। पूर्वी यूक्रेन के इस शहर में रूस ने हवाई सैनिकों को उतार दिया है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने यूक्रेनी सेना के हवाले से बताया है कि तत्काल झड़पें हुई हैं। यूक्रेनी सेना ने कहा है कि रूसी सेना ने एक हॉस्पिटल पर हमला किया है और आक्रमणकारियों और यूक्रेनियन के बीच लड़ाई जारी है।

खार्किव पर कब्जा, मॉस्को का लक्ष्य?

बता दें कि रूस बॉर्डर के बाद रूसी भाषी शहर खार्किव की आबादी करीब 15 लाख है और रूसी सेना के लिए खार्किव पर नियंत्रण एक लक्ष्य रहा है। रूस बॉर्डर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर बसा यह शहर रूसी सैनिकों, टैंकों और युद्धक विमानों का सामना कर रहा है। खार्किव में अब तक कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन सेना के ठिकाने, रिहाइशी अपार्टमेंट्स और खेल के मैदान बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

खार्किव बना हुआ है  प्रतिरोध का मजबूत केंद्र

करीब 15 लाख की आबादी वाला यह शहर प्रतिरोध का मजबूत केंद्र बना हुआ है। लेकिन मॉस्को मुख्य रूप से रूसी भाषी शहर खार्किव पर हमले कम करने के मूड में नहीं लग रहा है। रूसी एक्सपर्ट्स माइकल कोफमैन ने बताया है कि रूस को उम्मीद थी कि उसे मजबूत प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ेगा लेकिन रूस को पूर्वी यूक्रेन में भी मजबूत प्ररिरोध का सामना करना पड़ रहा है। कोफमैन ने कहा कि खार्किव में रूसी बमबारी में तेजी संभव है।

यूक्रेन को बेलारूस से हमले का खतरा

यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसे बेलारूस से भी हमले की आशंका है। मंत्रालय ने कहा है कि बेलारूस के सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वे यूक्रेन बॉर्डर से सटे इलाकों में केंद्रित हैं। इससे पहले कई एक्सपर्ट्स ने भी इस बात की आशंका जताई है कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच बेलारूस रूस का समर्थन कर सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं है

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version