होम झारखण्ड बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंढ

बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंढ

0

बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंढ

रांची/जन की बात
इस वर्ष ठंढ कुछ ज्यादा खींचने के आसार है। हालांकि नवंबर माह के द्वितीय सप्ताह तक ठंढ सामान्य है लेकिन बारिश सूबे में अचानक ठंढ को बढायेगी। मौसम विभाग की माने तो आगामी 14-15 नवंबर को सूबे में रांची समेत कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। जिसका असर झारखंड के मध्य इलाकों के अलावा रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, दक्षिणी भाग के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में दिखेगा। विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में रात में तापमान में धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी भी हो सकती है।
बताया जाता है कि दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसके प्रभाव में दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है। यह तमिलनाडु तट की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव से अगले दो दिन तक तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं है

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version