होम गिरिडीह बद्री नारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से...

बद्री नारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया

0

बद्री नारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह/जन की बात

बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल गिरिडीह में धूमधाम के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। प्रात:प्रार्थना स्थल पर हमारे देश के राष्ट्रीय खेल, हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर, खेल जगत में उनके महान योगदान को याद किया गया। विद्यालय की छात्रा मृणालिनी ने राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और बताया कि मेजर ध्यानचंद हॉकी के एक महान खिलाड़ी रहे, उन्हें हॉकी का जादूगर और द मैजिशियन के नाम से भी जाना जाता है। हमारे देश में मेजर ध्यानचंद की जन्म जयंती को ही राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय में कबड्डी, फुटबॉल, टेबल टेनिस, हॉकी जैसी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ पी हाजरा की उपस्थिति में उपप्राचार्य योगेश शर्मा ने विजेता, उपविजेता छात्रों को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया।

क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन-एच के डॉ पी हाजरा ने कहा कि “खेल से शरीर स्वस्थ सुगठित होता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। इसलिए हमें बढ़-चढ़कर विभिन्न प्रकार की खेल कूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए और लोगों को खेल के प्रति जागरूक करना चाहिए।” कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शारीरिक विभाग के शिक्षक श्री बीके सिंह, श्री एस के पटनायक, का सराहनीय योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं है

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version