होम जमुआ भगवान की लीला मानव जगत के लिए संदेश – संजय शास्त्री 

भगवान की लीला मानव जगत के लिए संदेश – संजय शास्त्री 

0

भगवान की लीला मानव जगत के लिए संदेश – संजय शास्त्री

जमुआ/जन की बात

भगवान श्रीकृष्ण की हर एक लीला हम मानवों के लिए एक संदेश देता है। जिसे सुन देख अपनाकर हम मानव अपने जीवन को सरल और सुखी बना सकते हैं। उक्त बातें अयोध्या से पहुंचे विद्वान आचार्य संजय कृष्ण शास्त्री ने बुधवार की शाम जमुआ प्रखंड के मिर्जागंज में श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन के दाैरान कही। मिर्जागंज के ठाकुरबाड़ी के समीप आयाेजित चार दिवसीय कार्तिक उद्यापन के दौरान कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन अपने आप में एक संदेश है। जन्म लेते ही जन्म देने वाली माता और पालन करने वाली माता दोनों को समान दर्जा दिए जाने का संदेश दिया। कृष्ण ने प्रेम की भाषा का ज्ञान दिया तो धर्म की स्थापना के लिए महाभारत भी हुआ।

उन्होंने एक तरफ असुरों का संहार किया तो दूसरी ओर भक्तों की हर इच्छा भी पूरी की है। संत ने कहा गीता में दिए गए भगवान कृष्ण के उपदेश से ज्ञान लेकर जाे प्राणी अपने जीवन में अनुसरण करेंगे, उनका जीवन सरल और आनंदमय हो जाएगा। मौके पर यज्ञ के आयोजक सुमित्रा देवी, सहदेव स्वर्णकार के अलावा कार्यक्रम संचालन में विशेष योगदान देने वाले सुनील कुमार वर्मा, सिकंदर वर्मा(सीमा शुल्क अधीक्षक), संदीप वर्मा, मुकेश वर्मा, रोहित वर्मा, सिद्धार्थ वर्मा, सुभाष, सनातन, समर्पण इत्यादि की भी उपस्थिति रही। वहीं पूरा परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा। कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों और झांकियों के कार्यक्रमों ने लोगों को झूमने को मजबूर भी किया।

कोई टिप्पणी नहीं है

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version