होम राजनीति कांग्रेस ने किया बैठक, केन्द्र की नाकामियों को गिनवाया

कांग्रेस ने किया बैठक, केन्द्र की नाकामियों को गिनवाया

0
कांग्रेस ने किया बैठक, केन्द्र की नाकामियों को गिनवाया
जमुआ/जन की बात
जमुआ कांग्रेस द्वारा जमुआ प्रंखड़ के धुरगड़ही पंयायत के ग्राम तेलमकरी में शनीवार को जन जागरण अभियान को लेकर एक बैठक की गई जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष महशर इमाम ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई ना सिर्फ गरीब लोगों के लिए बल्कि हर तबके के लोगों के लिए अभिशाप बनती जा रही है। अगर महंगाई इसी रफ्तार में बढ़ती रही तो आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाएगा। लोगों का जीना बेहाल हो जाएगा। ऐसे में केंद्र सरकार को महंगाई कम करने की दिशा में जो सार्थक पहल करनी चाहिए, वह नहीं कर रही है। मोदी सरकार द्वारा जनता के मुसीबत को नजरअंदाज करने का परिणाम है कि आज कांग्रेस पार्टी जन जागरण अभियान के माध्यम से इस महंगाई को लगाम लगाने के लिए आवाज उठा रही है। मौके पर असग़र अंसारी, मनोज यादव, मोज़म्मिल सिद्दीकी, असलम अली , अशोक तुरी, अताउल्लाह अंसारी, समीर आलम सहित दर्जनों लोग मौजुद थे।

कोई टिप्पणी नहीं है

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version