पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा का धरना
जमुआ/जन की बात
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने हेमन्त सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ़ जमुआ प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि पंचायत चुनाव को टालकर हेमंत सरकार गांव की जनता को अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित रखना चाहती है। कहा यह जन विरोधी सरकार है। इस सरकार को यहां की जनता झारखंड से जब तक उखाड़ कर नहीं फेकेंगी तब तक यहां के लोगों का भला नहीं हो सकेगा। धरना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रणव वर्मा, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, भाजपा नेता परमेश्वर यादव, अशोक सिंह, महेंद्र यादव, कैलास यादव, प्रदीप सिंह, दशरथ वर्मा, गोपाल कृष्ण पांडेय , प्रदीप सिंह दीनदयाल वर्मा, आशीष कुमार, नंदकिशोर यादव, राजेश हाजरा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता की मौजुद थे।