होम हादसा धने कोहरा और तेज रफ्तार ने ली 18 की जान

धने कोहरा और तेज रफ्तार ने ली 18 की जान

0

धने कोहरा और तेज रफ्तार ने ली 18 की जान

कोलकाता/जन की बात
ठंढ आने के साथ हीं कोहरे का आगमन हो गया है। सड़कों में दुर्घटनाएं बढ़ गई है। शनिवार रात को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत होने की खबर है। दुर्घटना में पांच अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी जानकारी है।
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, एक मेटाडोर में सवार 20 से अधिक लोग उत्तर 24 परगना से शव दहाने के लिए नवद्वीप श्मशान घाट की ओर जा रहे थे। रास्ते मे फुलबाड़ी के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टक्कर होने से यह दुःखद घटना घटी है। कई घायल भी हुए हैं। सभी का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पांच अन्य की स्थिति बहुत गंभीर है।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा घने कोहरे और वाहन की तेज रफ्तार के कारण हुआ है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस फिलहाल जांच में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं है

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version