होम गिरिडीह दो बच्चों संग मां ने कुएं में लगाई छलांग, दोनों बच्चे की...

दो बच्चों संग मां ने कुएं में लगाई छलांग, दोनों बच्चे की मौत

0

दो बच्चों संग मां ने कुएं में लगाई छलांग, दोनों बच्चे की मौत

देवरी / जन की बात
देवरी थाना क्षेत्र के देवरी गांव में एक मां अपने दो बच्चों के साथ गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे कुवें में कूद गई। महिला का नाम ममता देवी है। उसकी उम्र करीब 25 साल है। कुवां में कूदने के कारण दोनों बच्चे की मौत हो गई है। महिला का इलाज चल रहा है।
ममता का पति सूरत में नौकरी करता है। कहते हैं घर मे हुई कहासुनी के बाद महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर कुआं में छलांग लगा दी। हो हल्ला के बाद आसपास के लोगों ने जब तक उनलोगों को कुआं से बाहर निकाला। तबतक उसके दोनों बच्चे क्रमशः 5 वर्षीय पुत्री सुहानी कुमारी और 2 वर्षीय चिकू कुमार की मौत हो गई थी। वहीं महिला का इलाज देवरी अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना करीब डेढ़ बजे रात की बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन की। फिलहाल मायके और ससुराल वालों के बीच समझौता का प्रयास हो रहा है।
महिला के पति प्रमोद यादव सूरत में है।

कोई टिप्पणी नहीं है

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version