होम राजनीति गिरिडीह में आम आदमी पार्टी ने किया अमित शाह का पुतला दहन

गिरिडीह में आम आदमी पार्टी ने किया अमित शाह का पुतला दहन

0

 

गिरिडीह में आम आदमी पार्टी ने किया अमित शाह का पुतला दहन

दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल के घर पर हुए हमले के खिलाफ किया गया पुतला दहन

 

गिरिडीह / जन की बात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के घर पर बुधवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले के खिलाफ गुरूवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह टावर चौक पर देश के गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। अरविन्द केजरीवाल के घर पर हुए हमले से देश भर के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा है। पुतला दहन कार्यक्रम में अमित शाह मुर्दाबाद, दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद, तानाशाह होश में आओ, हमलावरों को जेल दो आदि नारे लगाए गए। मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के काम की राजनीति से भाजपा घबरा गई है। पंजाब में आप की भारी जीत के बाद भाजपा बौखला गई है। श्री शर्मा ने कहा कि कश्मीरी पंडितों पर राजनीति करने वाली भाजपा कुल तेरह साल सत्ता में रही और तेरह साल बाद उपलब्धि केवल एक फिल्म बनाने की है । उन्होंने कहा कि आम आदमी महँगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है और भाजपा के लोग नफरत फ़ैलाने के उद्देश्य से एक फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं।
प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश यादव ने कहा कि देश की जनता आम आदमी पार्टी की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है और पूरे देश में लाखों की संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। यही भाजपा के बौखलाहट का कारण है । युवा नेता कृष्ण किशोर ने कहा कि देश में अब लूट, झूठ और भ्रष्टाचार की राजनीति नहीं चलेगी।
मौके पर गिरिडीह विधानसभा प्रभारी निर्मल महतो, नगर अध्यक्ष राजीव रंजन, युवा नेता रोहित वर्मा, अभिषेक सिन्हा, मेहबूब अंसारी, तैयब अंसारी, धनवार विधानसभा प्रभारी रोजन अंसारी, कासीम अंसारी, मो शम्स, कौसर अंसारी, साजीद अंसारी, दिलबर अंसारी, अकबर अंसारी, रवि कुमार, रहमत अंसारी, सुभाष शर्मा, तेज नारायण महतो सहित कई लोग मौजूद थे ।

कोई टिप्पणी नहीं है

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version