होम Uncategorized गोलियों से थर्राया रांची एक की मौत

गोलियों से थर्राया रांची एक की मौत

0

गोलियों से थर्राया रांची एक की मौत

रांची/जन की बात

शुक्रवार आधी रात रांची में गोलीबारी की घटना घटी है। जिसमें एक युवक की मौत हो गयी,वहीं दूसरे युवक का रिम्स में इलाज चल रहा है। ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो मामले की जांच कर रहे हैं। घटना रांची के लापुंग थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात अपराधियों के द्वारा दो युवकों को गोली मार दी गई, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। फायरिंग की वारदात हुलसु गांव में हुई है। बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने राजेश और संदीप नामक दोनों युवक को गोली मारी है। दोनों आपस में दोस्त थे। गोलीबारी की घटना में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संदीप बुरी तरह से जख्मी हो गया। इस घटना के बाद संदीप को ग्रामीणों की सहायता से आनन- फानन में अस्पताल लाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद लापुंग पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी के भी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं है

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version