होम Uncategorized जमुआ में 20सूत्री की बैठक संपन्न 

जमुआ में 20सूत्री की बैठक संपन्न 

0

जमुआ में 20सूत्री की बैठक संपन्न 

जल नल योजना गड़बड़ी में उठे सवाल

 

जमुआ/प्रतिनिधि

गुरुवार को जमुआ 20सूत्री की बैठक अध्यक्ष जुनैद आलम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रखंड की अन्य योजनाओं के अलावा मुख्य रूप से जल नल योजना चर्चा का विषय रहा। सदस्यों ने योजना में बरती जा रही अनियमितता पर सवाल उठाए।

सदस्यों ने प्रखंड के धुरैता पंचायत, पाल्मो पंचायत, शाली पंचायत में की गई गड़बड़ी की बात उठाई। बताया वैसे तो पूरे प्रखंड की योजना में मनमानी बरती गई है। लेकिन इन पंचायतों में योजना की जांच में बहुत अनियमिताएं मिली है। नियमता संवेदकों पर प्राथमिकी दर्ज होनी थी। लेकिन पदाधिकारियों की मिलिभागत से वो राशि की निकासी कर चंपत हो गए। सदन के द्वारा प्रस्ताव दिया गया कि अन्य योजनाओं के कार्यों की मापी पुस्तिका अगली बैठक में जरूर प्रस्तुत की जाए।

सदस्यों द्वारा नवडीहा उपस्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति करने व जमुआ स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति करने का प्रस्ताव दिया गया। लंबे समय से एक हीं स्थान पर जमे राजस्व कर्मचारियों को दूसरे पंचायतों में स्थानांतरण का निर्देश अंचल कार्यालय को दिया गया। दीपावली और छठ को देखते हुए बिजली विभाग को पूरे प्रखंड की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। सदस्यों ने प्रखंड के सभी थानों में सुचारू रूप से थाना दिवस आयोजित कर जमीन संबंधित विवादों को सुलझाने का निर्देश दिया।

मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए सदस्यों ने मनरेगा वेंडरों की पूरी डिटेल की मांग की। वर्ष 2021 वा 22 में स्वीकृत पशु शेडों का ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा गया।

प्रखंड के निबंधन कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की सूचना पर सभी सदस्यों ने नाराजगी जताई।

बैठक में उपाध्यक्ष मनीष वर्मा, सदस्य सचिदानंद सिंह, ओम प्रकाश महतो, रंजित राम, जाहिद रजा, लालो रविदास, अमित गुप्ता के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि, सांसद प्रतिनिधि वा कर्मचारीगण की उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं है

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version