होम राजनीति जमुआ में झामुमो की बैठक, समिति को लेकर रायशुमारी

जमुआ में झामुमो की बैठक, समिति को लेकर रायशुमारी

0

कार्यकर्ता किसी भी दल की रीढ़ होती है, वह नया और पुराना नहीं होता – संजय सिंह
जमुआ में झामुमो की बैठक, समिति को लेकर रायशुमारी

  • जमुआ/जन की बात
    मंगलवार को तय समय अनुसार जमुआ के इंदिरा गांधी मैदान में जमुआ झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए गिरिडीह झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन, दल या पार्टी की रीढ़ होती है। वह नया और पुराना नहीं होता। सभी एक परिवार के रूप में है और सभी को उनकी कार्यशैली और क्षमताओं के अनुरूप आगे बढ़कर पार्टी के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। पार्टी कुशल और सक्षम कार्यकर्ताओं को हमेशा आगे बढ़ाकर दायित्व देने का कार्य करती है। जमुआ झामुमो के लिए हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है। झामुमो जमुआ में नये साथियों को जोड़ने और उसे दायित्व देने का कार्य हमेशा करता रहेगा। झामुमो नेत्री सोनी चौरसिया ने कहा कि युवा और अनुभव दोनों के संगम से जमुआ में पार्टी की रफ़्तार पकड़ेगी और इसके लिए आज की यह बैठक मील का पत्थर साबित होगा। कल यह बैठक की बुनियाद पर हीं जमुआ विधानसभा का इतिहास रचेगा। युवाओं का यह जोश नया आयाम गढ़ेगा।
    मंगलवार को जमुआ में पार्टी के पुनर्गठन को लेकर रायशुमारी की गई। बैठक में पहुंचे अधिकांश कार्यकर्ताओं ने नई कमिटी के गठन की बात कही और जमुआ अध्यक्ष के लिए खरगडीहा मुखिया चीना खान व सचिव के लिए ओमप्रकाश माहतो के पक्ष में अपने राय को रखा। कुछ लोगों ने पुरानी समिति को हीं चलाने की बात कही। पुनर्गठन को लेकर जिला से एक पर्यवेक्षक टीम भी आई थी जिसमें खुद जिला अध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष अजित कुमार पाप्पू, शोभा यादव, सुमन सिन्हा, चांद रशीद और गौरव कुमार थे। बैठक में झामुमो नेत्री सोनी चौरसिया, नवडीहा मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश माहतो, खरगडीहा मुखिया चीना खान, अकरम खान, नरेश राम, चिलगा मुखिया हनीफ़ अंसारी, लताकी मुखिया श्यामदेव हाजरा, मेढोचपरखो मुखिया प्रतिनिधि विष्णु वर्मा, धोथो मुखिया विजय वर्मा, दीपक भट्ट, परिणय सिन्हा, पंकज कुशवाहा, किशोर सोरेन, पूर्व मुखिया आसीन अहमद, पूर्व पंसस नौशाद आलम, अलीजान अंसारी, रूपेश रजक, शाहिद अंसारी, रंजीत कुमार, जगदीश बैठा, राजकुमार राय, रइस कौशर, कुदुस अंसारी, जुल्फिकार आलम, बबलू, बसंत हाजरा, जलालुद्दीन, तैयब अंसारी, विकास गिरी, अशोक गिरी, जमालुद्दीन खान, मनोज पांडेय, ज़ाहिद, मुमताज समेत सैकड़ों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
    लोगों ने कहा कि नये और युवा कंधों पर जमुआ झामुमो भविष्य की राह संवारने पर लग गया है।

कोई टिप्पणी नहीं है

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version