Jan Ki Bat/ Jamua
आज सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक पेट्रोल पम्प बंद रहे, डीजल में वैट कम करने समेत अन्य मांग को लेकर झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने किया एक दिवसीय हड़ताल।
बता दें कि झारखंड सरकार ने इस एक दिवसीय हड़ताल को अवैध बताया और जल्द से जल्द पेट्रोल पंप खोलने का आदेश भी जारी किया लेकिन पेट्रोलियम एसोसिएशन वालों ने उनके आदेश को नहीं माना और अपना हड़ताल जारी रखा जिसका असर पूरे झारखंड वासियों को देखने को मिला।
जमुआ ब्लॉक के बाटी क्षेत्र में स्थित मिलन फ्यूल के प्रोपराइटर Md Yusha Khan ने झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के सभी डीलर मित्रों को सफल हड़ताल के लिए धन्यवाद दिया।
अब देखना यह है कि सरकार पर इस हड़ताल का कितना असर पड़ता है और क्या सरकार पेट्रोलियम पर वेट कम करेगी या नहीं