मिर्जागंज-बदडीहा दुर्गा मंडप का भव्य शोभा यात्रा
कई गांव महिला पुरुष हुए शामिल
जमुआ/जन की बात
रविवार को जमुआ प्रखंड का मिर्जागंज-बडडीहा का पूरा क्षेत्र जय दुर्गे और जय माता दी के जयकारे से गुंजायमान हो गया। रविवार सुबह सार्वजनिक दुर्गा मंडप मिर्जागंज-बदडीहा परिसर से कलश स्थापना के अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों रंजित साव, सदानंद साव, संतोष साव, पंकज साव, राकेश साव, राजेश साव, प्रभाकर साव, पवन साव, कृष्ण साव, हीरामन राम, नीरज कुमार, अजय साहू, रामदास साव, ललन साव, राजा साव, दीपक साव के अलावा क्षेत्र के कई गांव की महिला पुरुषों की उपस्थिति रही। हाथों में दुर्गा पताका लिए जयकारा लगाते हजारों की संख्या में महिला पुरुष बहुत अद्भुत नजारा पेश कर रहे थे। शोभा यात्रा दुर्गा मंडप परिसर से शुरू होकर बदडीहा, महावीर टोला, जगरनाथडीह होते हुए जलीय सूर्य मंदिर पहुंची और फिर वापस दुर्गा मंडप आकर समाप्त हुई।