होम Uncategorized रोहित बने जेबीकेएसएस के केंद्रीय उपाध्यक्ष

रोहित बने जेबीकेएसएस के केंद्रीय उपाध्यक्ष

0

जमुआ में केंद्रीय उपाध्यक्ष का अभिनंदन समारोह
रोहित बने जेबीकेएसएस के केंद्रीय उपाध्यक्ष

जमुआ/जन की बात

सोमवार को जमुआ में जेबीकेएसएस के केंद्रीय उपाध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। जमुआ डाक बंगला परिसर में एक सादे समारोह में जेबीकेएसएस के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रोहित दास का खैरमकदम किया। रोहित दास के केंद्रीय उपाध्यक्ष बनने से जमुआ में हर्ष का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोहित दास को केंद्रीय उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी सुप्रीमो जयराम महतो को धन्यवाद दिया। कहा कि पार्टी के अगुआ नेताओं ने एक सही व्यक्ति को सही स्थान पर बिठाया है। रोहित दास के केंद्रीय उपाध्यक्ष बनने से पार्टी संगठन और मजबूत होगा। युवाओं का जुड़ाव और बढ़ेगा। मौके पर नवचयनित रोहित दास ने कहा कि लोगों का इतना स्नेह और प्यार मिल रहा है कि मन मे कुछ करने की इच्छा बलवती हो जाती है। कहा सभी युवा मिलकर सिर्फ जमुआ में हीं नहीं बल्कि झारखण्ड में कुछ ऐसा करेंगे कि सूबे के वर्षों पुराना सपना साकार कर सके। विकास की नई इबारत युवा ऊर्जा की रोशनाई से लिखी जाएगी। स्वागत समारोह को जितेंद्र सिंह, शैलेश सिंह, मनीष भदानी, हेमलाल दास, संतोष यादव, श्यामनारायण सिंह, नंदन कुमार, रविंद्र वर्मा, शाहनवाज अख्तर, अशोक वर्णवाल सहित कई लोगों ने सम्बोधित किया।।

कोई टिप्पणी नहीं है

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version