0

विभिन्न प्रखंड कार्यालयों में संविधान दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गई

गिरिडीह/जन की बात
तुम्हारे हर सवालों का मुकम्मल जवाब हूँ मैं…
फुर्सत मिले तो पढ़ना, संविधान हूँ मैं।
हां। संविधान हूँ मैं…..
26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में जाना जाता है। इस अवसर पर आज जमुआ सहित जिले के सभी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी की अगुवाई में प्रखंड एवं अंचल पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा संविधान का प्रस्तावना पाठ पढ़ा गया। एवं संविधान दिवस की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर बताया गया कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। आज से 72 साल पहले सरकार ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया था। जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत का संविधान निर्माता कहा जाता है। इसके पश्चात् प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर में सभी प्रखंड एवं अंचल पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संविधान दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गई।

कोई टिप्पणी नहीं है

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version